Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Raisen, Madhya Pradesh News: A woman forced to clean ambulance after abortion of her sister in the vehicle
{"_id":"621354239ba46212276f6bf4","slug":"raisen-madhya-pradesh-news-a-woman-forced-to-clean-ambulance-after-abortion-of-her-sister-in-the-vehicle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में मानवता शर्मसार; गर्भपात होने पर महिला की बहन से साफ कराई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में मानवता शर्मसार; गर्भपात होने पर महिला की बहन से साफ कराई एंबुलेंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:31 PM IST
सार
मध्य प्रदेश का रायसेन जिला प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का गृह जिला है। यहां का एक वीडियो वायरल हुआ है जो जिले में स्वास्थ्य विभाग की अमानवीयता को सामने रख रहा है।
विज्ञापन
1 of 3
रायसेन में गर्भपात के बाद महिला की बहन से एंबुलेंस साफ कराई गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्वास्थ्य विभाग ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गर्भपात के बाद दर्द से कराह रही महिला को संभालने के बजाय उसकी बहन एंबुलेंस में फैला खून और उल्टी साफ कर रही है। इस मामले में सीएमएचओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।
2 of 3
महिला ने अपना नाम सविता बताया। साथ ही कहा कि उसकी बहन का गर्भपात हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गैरतगंज की रहने वाली है। रविवार को अचानक उसे पेट में दर्द उठा, जिसके बाद एंबुलेंस से रायसेन के जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में उसे उल्टी हो गई और ब्लड भी निकला। जब एंबुलेंस अस्पताल पहुंची तो स्ट्रेचर पर खून और उल्टी थी। इस पर उसने महिला की बहन सविता बाई से जबरदस्ती उसकी सफाई कराई। उसने सफाई होने तक जाने तक नहीं दिया। एंबुलेंस जिकित्सा हेल्थकेयर लिमिटेड की है और सीएमएचओ ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
3 of 3
रायसेन में एंबुलेंस की सफाई के बाद निकलती महिला।
- फोटो : सोशल मीडिया
सिविल सर्जन एके शर्मा ने बताया कि घटना रविवार शाम को पांच बजे की है। गैरतगंज से एक महिला को एंबुलेंस से लाया गया था। गर्भपात के दौरान उसे उल्टी हुई होगी या ब्लड आया होगा। उसकी सफाई का मामला है। मैंने डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर से बात की है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने स्वेच्छा से सफाई की है। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला गया। यह जानकारी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दे दी है। वह इसकी जांच करा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।