फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर: राहतगढ़ में मनाई गई संत रविदास जयंती, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले- संत रविदास ने दिखाया भक्ति का मार्ग

Thu, 17 Feb 2022 10:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 10:46 AM IST
सार

सागर जिले के राहतगढ़ में धूमधाम से संत रविदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
Sagar: Sant Ravidas Jayanti celebrated in Rahatgarh, Minister Govind Singh Rajput said – Sant Ravidas showed the path of devotion
राहतगढ़ में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

सागर जिले के राहतगढ़ में धूमधाम से संत रविदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कार्यक्रम में शामिल हुए। राजस्व मंत्री ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर कन्याओं का पूजन किया और कार्यक्रम की शुरुआत की। 
 
Sagar: Sant Ravidas Jayanti celebrated in Rahatgarh, Minister Govind Singh Rajput said – Sant Ravidas showed the path of devotion
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माल्यार्पण कर संत रविदास को नमन किया - फोटो : अमर उजाला

संत रविदास जयंती के अवसर पर राजस्व मंत्री ने क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैसे महर्षि वाल्मीकि ने भारत को राम की राह दिखाई, वैसे ही गुरू रविदास ने हमें राम तक पहुंचने का भक्ति मार्ग दिखाया है। संत रविदास ने हमेशा भाईचारे तथा मानव उत्थान की बात की है। उन्होंने अपने दिव्य विचारों से देश को ही नहीं पूरे विश्व को प्रकाशित किया है, जिससे आज भी हम उनके मार्ग पर चलकर मानव कल्याण की ओर बढ़ रहे हैं। 
 
Sagar: Sant Ravidas Jayanti celebrated in Rahatgarh, Minister Govind Singh Rajput said – Sant Ravidas showed the path of devotion
राहतगढ़ में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते मंत्री गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

राजस्व मंत्री ने कहा कि जो संत रविदास की सोच थी, उन्हीं के आदर्शों पर भाजपा सरकार चल रही है। कोई भी व्यक्ति भाजपा के राज में भूखा नहीं सो रहा। प्रदेश के हर व्यक्ति को पर्याप्त अन्न, रहने के लिए मकान की व्यवस्था भाजपा सरकार कर रही है। हम सब संकल्प लें कि हम संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर मानव समाज के कल्याण की दिशा में काम करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sagar: Sant Ravidas Jayanti celebrated in Rahatgarh, Minister Govind Singh Rajput said – Sant Ravidas showed the path of devotion
कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री का संबोधन सुनते क्षेत्रवासी - फोटो : अमर उजाला

मंत्री गोविंद सिंह पटेल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से या व्यवसाय से महान नहीं होता, व्यक्ति अपने विचारों से महान होता है। जिस तरह गुरू रविदास जी अपने विचारों से पूरे विश्व में प्रसिद्ध हुए, भले ही उन्होंने किसी भी समाज में जन्म लिया हो लेकिन अब वह अपने दिव्य विचारों के कारण पूरे विश्व के गुरू हैं। किसी समाज विशेष की परिधि में उन्हें बांधा नहीं जा सकता, क्योंकि हमेशा उन्होंने मानव कल्याण और मानव उत्थान की बात कही है और हमारा भी यही संकल्प है।

राजस्व मंत्री ने क्षेत्रवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार संत रविदास की जयंती पूरे प्रदेश में, गांवों में धूमधाम से मना रही है। यह पहली बार हो रहा है। मंत्री गोविंद सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। 

 
विज्ञापन
Sagar: Sant Ravidas Jayanti celebrated in Rahatgarh, Minister Govind Singh Rajput said – Sant Ravidas showed the path of devotion
संत रविदास जयंती के अवसर पर साधु संतों का सम्मान करते राजस्व मंत्री - फोटो : अमर उजाला

सुरखी विधानसभा के हर गांव में बनेगा संत रविदास का मंदिर : 
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 100 ग्रामों में रविदास के मंदिर बन चुके हैं। वर्ष 2024 तक सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में संत रविदास के मंदिर बनवाए जाएंगे। इन मंदिरों में संत रविदास की मूर्तियां हम अपनी तरफ से स्थापित करवाएंगे, संत रविदास के विचार तथा सिद्धांत गांव-गांव तक पहुंचाए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed