{"_id":"67d6cdac12d3a7a663082439","slug":"mauganj-incident-asi-who-lost-his-life-in-mauganj-was-given-final-farewell-with-state-honors-2025-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mauganj Incident: मऊगंज में जान गंवाने वाले ASI को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, आठ माह बाद था रिटायरमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj Incident: मऊगंज में जान गंवाने वाले ASI को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, आठ माह बाद था रिटायरमेंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:40 PM IST
सार
एएसआई रामचरण गौतम, जो आठ महीने बाद रिटायर होने वाले थे, कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हो गए। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने शहीद का दर्जा, परिजन को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
मऊगंज की घटना में जान गंवाने वाले एएसआई गौतम को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शनिवार को हुए घटनाक्रम का असमय शिकार बने एएसआई रामचरण गौतम का आठ महीने बाद रिटायरमेंट था। उनका पूरा परिवार इस बात से बेहद खुश था कि अब वह आने वाले समय में अपने परिवार के साथ रहकर रिटायरमेंट की खुशियां मनाएंगे। मगर, अफसोस रिटायरमेंट से पहले उस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उन्हें अपने कंधों पर अर्थी उठानी पड़ गई। शहीद सम्मान के साथ उनके शव को गृह ग्राम कोठी थाना क्षेत्र के पवैया पहुंचाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
Trending Videos
मऊगंज घटना में जान गंवाने वाले एएसआई गौतम की अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
सदमे में है पूरा परिवार
एएसआई रामचरण गौतम 25वीं बटालियन में पदस्थ थे। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने अपना ट्रांसफर अपने गृह ग्राम से नजदीकी जिले मऊगंज में कराया था। उनके परिवार में तीन बेटे सुनील गौतम, चंद्रमणि गौतम और दिनेश गौतम हैं। पत्नी पुष्पा गौतम हैं। दो बेटियां अर्चना और नीता हैं। दो बड़े बेटों की शादी हो चुकी है। दो बेटियों का भी विवाह हो चुका है। परिवार में तीन नाती भी हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार बिलख रहा है।
20 दिन पहले आए थे गांव
एएसआई गौतम तीन भाइयों में दूसरे नंबर में थे। उनके बड़े भाई रामजी गौतम पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर हो चुके हैं। जबकि छोटे भाई नगर सैनिक के तौर पर सतना जिले में सेवाएं दे रहे हैं। पिछले दिनों उनकी भाभी का निधन हो गया था। वह उनके अंतिम संस्कार और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। करीब 20 दिन पहले वह यहां आए थे।
ये भी पढ़ें- सनी के अंतिम संस्कार के दौरान गांव में मातम और तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; कर्फ्यू जैसे हालात

कलेक्टर और एसपी ने दिया कंधा
एएसआई गौतम को विदाई देने पूरा गांव ही उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा में कलेक्टर और एसपी ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पवैया गांव पहुंचकर शहीद को पुष्प चक्र अर्पित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिला मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई दुर्घटना में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राण देने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) रामचरण गौतम को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. गौतम के आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। यह उनके बलिदान के प्रति श्रद्धा, आस्था और राज्य सरकार की परंपरा व कर्तव्य का प्रकटीकरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम की कर्तव्य परायणता और उनका बलिदान चिर-स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए यथायोग्य व्यवस्था की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X