मध्यप्रदेश में होने विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान हो गया है जिसके बाद एसपी, कलेक्टर सहित नगर निगम अमला सड़कों पर उतरा। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों से जुड़े लोगों के बैनर-पोस्टर से हटाने का काम शुरू किया। इंदौर में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर बैनर हटाए गए, सरकारी जगहों पर लगे पोस्टर कर्मचारियों द्वारा हटाए।
कटनी में जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिसके बाद से पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने कटनी शहर की सड़कों में फ्लैग मार्ग किया। जो शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल बरगवां, मिशन चौक, घंटाघर, सराफा बाजार होते हुए गर्ग चौराहा से टिकियामल चौराहा होते हुए स्टेशन रोड दिलबहार चौराहा पहुंचा। इस दौरान संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टर-बैनर हटवाए और दीवारों मे लिखे राजनीतिक विज्ञापनों की पुताई करवाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है। आपको बता दें पूरे फ्लैग मार्च में एक दर्जन से अधिक वाहन शामिल रहे, जिसमें एएसपी, सीएसपी, कई थानों के प्रभारी सहित नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता भी शामिल दिखा।
2 of 3
कटनी में प्रशासन ने कार्रवाई की।
- फोटो : सोशल मीडिया
शाजापुर में भी उतार बैनर-पोस्टर
शाजापुर प्रशासन ने चौक, चौराहा, शासकीय कार्यालय एवं बिजली पोलो पर लगे राजनेताओं के फ्लेक्स बोर्ड एवं योजनाओं के बोर्ड को उतारने का काम शुरू कर दिया है। इसी से यही लग रहा है कि इस बार जिला प्रशासन किसी प्रकार की कोई चूक चुनाव में नहीं करना चाहती है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने नगर पालिका अमले को साथ लेकर एक टीम गठित कर शहर की और जिले की सड़कों पर उतार दिया है। वह टीम विद्युत विभाग के पोल एवं चौक चौराहा के साथ साथ शासकीय कार्यालय ओर जगह-जगह लगे राजनेताओं के होल्डिंग एवं योजनाओं के होर्डिंग हटाने में व्यस्त हो गई है।
3 of 3
शिवपुरी में वाहनों पर कार्रवाई की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी में ट्रैफिक पुलिस ने हूटर, सायरन और लाल पीली बत्ती लगे वाहनों पर की कार्रवाई
शिवपुरी जिला प्रशासन आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्टिव मोड में आ गया। शिवपुरी में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए हूटर, सायरन और नेम प्लेट लगी हुई गाड़ियों पर कार्रवाई की। यहां पर इन वाहनों से बैनर पोस्टर और नेम प्लेट को हटाया गया। शिवपुरी के माधव चौक चौराहे सहित गुरुद्वारा चौराहा, कमलागंज, झांसी तिराहा आदि क्षेत्रों में यातायात पुलिस एक्टिव मोड में आ गई और यहां पर वाहनों पर जो हूटर, सायरन मिला उन पर मध्यप्रदेश मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाहनों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर लगे पाए गए तो उन्हें हटाया गया। लाल, पीली, बत्ती के अनाधिकृत उपयोग को लेकर भी यहां पर चेतावनी दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने यहां पर लोगों से अपील की है किअब आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है आयोग द्वारा जारी नियमों का पालन करें।
यूपी और राजस्थान से लगे बॉर्डर पर पुलिस सतर्क
शिवपुरी जिले से राजस्थान और यूपी का बॉर्डर लगा हुआ है इसको लेकर के पुलिस सतर्क है। यहां पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है सीमा पर बेरिकेट्स लगाए गए हैं और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। जिले से लगे यूपी और राजस्थान के बॉर्डर पर लगातार निगाह रखी जा रही है और आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई है।
कमेंट
कमेंट X