फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूक्रेन बॉर्डर पर फंसे छात्र: माइनस तीन डिग्री तापमान में 15 घंटे से इंतजार, रोमानिया के सैनिक कर रहे मारपीट

Mon, 28 Feb 2022 03:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 03:29 PM IST
सार

यूक्रेन के बिगड़ते हालात के बीच भारतीय छात्रों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जो जहां है, वो वहीं फंसा हुआ है। ग्वालियर के छात्रों ने जो वीडियो भेजा है, वो और भी डराने वाला है। वीडियो यूक्रेन-रोमानिया बॉर्डर का है। इसमें दिख रहा है कि रोमानिया की फौजी छात्रों से अभद्रता कर रहे हैं। वहीं पीछे गोलियां चल रही हैं।
 

विज्ञापन
Students stranded on Ukraine-Romania border: Waiting for 15 hours in -3 degree temperature, Romanian soldiers are fighting
यूक्रेन-रोमानिया बॉर्डर पर रोमानिया की फौजी छात्रों से अभद्रता कर रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
यूक्रेन के बिगड़ते हालात के बीच भारतीय छात्रों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जो जहां है, वो वहीं फंसा हुआ है। ग्वालियर के छात्रों ने जो वीडियो भेजा है, वो और भी डराने वाला है। वीडियो यूक्रेन-रोमानिया बॉर्डर का है। इसमें दिख रहा है कि रोमानिया की फौजी छात्रों से अभद्रता कर रहे हैं। वहीं पीछे गोलियां चल रही हैं।

 
Students stranded on Ukraine-Romania border: Waiting for 15 hours in -3 degree temperature, Romanian soldiers are fighting
सैनिक कुछ छात्रों को कहीं शिफ्ट करते दिख रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्वालियर के बिरला नगर के रहने वाले प्रतीक सोलंकी ने वीडियो भेजा है। उन्होंने बताया कि पिछले 13 घंटों से वे और उनके साथी रोमानिया बॉर्डर पर फंसे हुए हैं। यहा का तापमान माइनस तीन डिग्री है। वहीं रोमानिया के फौजी छात्र-छात्राओं से मारपीट कर रहे हैं। इसका उन्होंने एक वीडियो भी बनाकर भेजा है। जिसमें वे एक जाली के पीछे खड़े हैं और उस पार सैनिक कुछ छात्रों को कहीं शिफ्ट करते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ सैनिक छात्रों को मारते भी दिखे। वहीं जहां सैनिक हैं, उसके थोड़ा आगे गोलियां चलती दिख रहीं है, गोलीबारी की आवाज आ रही है। भारतीय छात्रों ने जल्द से जल्द यहां से निकालने की अपील भी की है।
 
Students stranded on Ukraine-Romania border: Waiting for 15 hours in -3 degree temperature, Romanian soldiers are fighting
100 से ज्यादा भारतीय विद्यार्थी चार दिन से बेसमेंट में रह रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
शाजापुर की छात्रा बीते चार दिन से बेसमेंट में फंसी
यूक्रेन में भारतीय छात्रों की मुसीबत का एक और वीडियो भेजा गया है। यूक्रेन के कीव में फंसी शाजापुर की खुशी दुबे ने बेसमेंट का वीडियो बनाकर भेजा है। उनकी वहां से निकलने की उम्मीद अटक गई है। इंडियन एंबेसी की ओर से कहा गया है कि सभी विद्यार्थी जहां पर हैं वहीं पर रहें।

शाजापुर के नई सड़क पर रहने वाले शेरू दुबे की बेटी खुशी दुबे यूक्रेन के कीव शहर में एक बेसमेंट में शरण लिए हुए है। सोमवार को खुशी ने अपने परिजनों को व्हाट्सएप कॉल करते हुए बताया कि उन्हें इंडियन एंबेसी की ओर से तैयार रहने के लिए निर्देश दिए गए थे। साथ ही कहा गया था कि यहां पर फंसे सभी विद्यार्थियों को ट्रेन की मदद से ले जाया जाएगा। फिर समीपस्थ देशों की बॉर्डर से पार करवा कर उन्हें एरोप्लेन की मदद से भारत लाया जाएगा। ऐसे में यहां पर मौजूद करीब 100 से ज्यादा भारतीय विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी कर ली और अगले निर्देशों के लिए इंतजार करने लगे। चार दिन से बेसमेंट में रह रहे हैं विद्यार्थियों को स्वदेश लौटने की उम्मीद जाग चुकी थी, लेकिन सभी विद्यार्थियों की तैयारियां उसी समय धरी रह गई जबकि इंडियन एंबेसी की ओर से उन्हें सूचना दी गई कि अभी किसी भी विद्यार्थी को नहीं निकाला जा सकता है, क्योंकि ट्रेन चालू नहीं हुई है। ऐसे में सभी विद्यार्थी जहां पर हैं वहीं पर रहें।

खुशी दुबे ने बेसमेंट में फंसे सभी विद्यार्थियों का एक वीडियो भी बनाकर परिजनों को व्हाट्सएप किया है। खुशी के पिता शेरू दुबे ने कहा कि जब यह सूचना दी गई कि सभी विद्यार्थियों को ट्रेन से ले जाया जाएगा तो फिर इसे कैंसिल क्यों किया गया। उन्होंने इंडियन एंबेसी के दोहरे रवैए पर सवाल खड़े करते हुए अपनी बेटी सहित सभी विद्यार्थियों को जल्द से जल्द युद्ध के हालातों से बाहर निकालकर स्वेदश लाने की मांग की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed