फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   narmada river drenched in tricolour omkareshwar witnesses unique display of patriotism huge crowd

तिरंगामय हुई नर्मदा: ओंकारेश्वर में दिखा राष्ट्रभक्ति का अनुपम दृश्य, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब; देखें तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2026 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 12 Aug 2026 04:06 PM IST
सार

Tiranga Yatra: ओंकारेश्वर में मां नर्मदा पर नाविकों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगे से सजी नावों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा ने एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया।

विज्ञापन
narmada river drenched in tricolour omkareshwar witnesses unique display of patriotism huge crowd
मां नर्मदा की लहरों पर लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की पावन नगरी में बुधवार को मां नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नर्मदा नदी में सजी-धजी नावों पर तिरंगा लहराते हुए नाविकों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जल और थल पर उमड़े राष्ट्रप्रेम ने पूरे ओंकारेश्वर को तिरंगामय बना दिया।

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ब्रह्मपुरी घाट से हुआ। आकर्षक ढंग से सजाई गई नावों पर शान से तिरंगा लहरा रहा था। जैसे ही नावों का काफिला नर्मदा की धारा में आगे बढ़ा, घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विज्ञापन


पढे़ं: वन विभाग के कर्मचारी के घर EOW का छापा, 50 लाख की दुकान समेत सोना-चांदी मिली; आय से अधिक संपत्ति का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्मदा की कल-कल करती लहरों के बीच तिरंगे से सजी नावें जब ओंकारेश्वर बांध के सामने से होकर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के समीप पहुंचीं तो मनमोहक दृश्य देखने को मिला। एक ओर मां नर्मदा की पावन धारा, दूसरी ओर ज्योतिर्लिंग का दिव्य धाम और बीच में लहराता तिरंगा लोगों में राष्ट्रभक्ति का भाव जगा रहा था।
नावों पर सवार लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए, वहीं घाटों और नदी के दोनों किनारों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने इस अनूठे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मां नर्मदा की लहरें स्वयं तिरंगे का संदेश लेकर आगे बढ़ रही हों।

 

नगर भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा निर्धारित समापन स्थल पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह तिरंगा यात्रा केवल नावों का काफिला नहीं, बल्कि एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश बनकर सामने आई। मां नर्मदा के तट पर धर्म और देशभक्ति का यह अनूठा संगम लोगों के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed