श्रावण में भक्ति का महासंगम: उज्जैन में शुरू हुआ सवा 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महाअनुष्ठान, कब तक चलेगा?
उज्जैन के पवासा स्थित हजारी हनुमान मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर सवा 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और दिव्य रुद्राभिषेक का सात दिवसीय महाअनुष्ठान शुरू हुआ। 19 अगस्त तक प्रतिदिन सवा लाख शिवलिंग बनाए जाएंगे और विशाल भंडारा भी होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक नगरी उज्जैन में विश्व कल्याण की भावना के साथ भक्ति का विशाल उत्सव शुरू हो गया है। मक्सी रोड स्थित पवासा के हजारी हनुमान मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में सवा 11 लाख चिंतामणि पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं दिव्य रुद्राभिषेक का सात दिवसीय महाअनुष्ठान बुधवार, 12 अगस्त से शुरू हुआ। यह आयोजन 19 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन सवा लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर उनका महा-रुद्राभिषेक किया जाएगा।
यह आयोजन दाऊजी मंदिर, डाकोर (गुजरात) एवं संकटमोचन विजय हनुमान टेकरी तपोवन, मलाड़ (मुंबई) के जगद्गुरु टीलाद्वारा गाद्याचार्य मंगलपीठाधीश्वर माधवाचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। हजारी हनुमान मंदिर, पवासा के 1008 महंत काशीदास त्यागी महाराज ने बताया कि देशभर से जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, तीनों अणी अखाड़ों, रामानंदाचार्य पीठ और विभिन्न खालसों के महंत, त्यागी एवं तपस्वी संत आयोजन में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। महामंडलेश्वर गरीब रामदास जी तथा तीनों अणी अखाड़ों के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत भक्ति चरण दास जी की विशेष उपस्थिति आयोजन की गरिमा बढ़ा रही है।
पढे़ं: बालाघाट में रहस्यमयी बीमारी से 7 आदिवासी बच्चों की मौत, पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र
प्रतिदिन होगा निर्माण, पूजन और विसर्जन
मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से श्रद्धालु और आचार्य पार्थिव मिट्टी से शिवलिंगों का निर्माण करेंगे। 13 अगस्त से इन शिवलिंगों का शास्त्रोक्त विधि-विधान से महा-रुद्राभिषेक किया जाएगा। दिनभर श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद प्रत्येक शाम धार्मिक परंपराओं के अनुसार पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन किया जाएगा और अगले दिन नए शिवलिंगों का निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल, रोजाना लगेगा विशाल भंडारा
विश्व कल्याण की कामना के साथ आयोजित इस महाअनुष्ठान की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस आयोजन में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे। 19 अगस्त तक चलने वाले इस सात दिवसीय आयोजन के दौरान मंदिर समिति की ओर से प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
