फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pravasi Bharatiya Sammelan: विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे महाकाल के दरबार, पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की

Tue, 10 Jan 2023 12:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 10 Jan 2023 12:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रवासी भारतीयों को महाकाल मंदिर के दर्शन करने की अपील की थी। इसके बाद मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
External Affairs Minister S Jaishankar Visits Mahakaleshwar in Ujjain, seeks World Peace
एस जयशंकर ने महाकाल की पूजा अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने इंदौर आए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना की और महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री महाकाल लोक का भ्रमण भी किया। सोमवार को प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रवासियों से अपील की थी कि महाकाल लोका भव्य और दिव्य विस्तार हुआ है। आप जरूर जाइएगा और उसे देखिएगा। इसी पर अमल करते हुए विदेश मंत्री मंगलवार को उज्जैन पहुंचे थे। 

External Affairs Minister S Jaishankar Visits Mahakaleshwar in Ujjain, seeks World Peace
एस जयशंकर ने महाकाल लोक का भी भ्रमण किया। - फोटो : अमर उजाला
विश्व कल्याण की कामना की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो पोस्ट किए। साथ ही लिखा कि 'आज सुबह उज्जैन में श्री महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला। राष्ट्र की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की | जय श्री महाकाल।'  एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुझे उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर जाने का मौका मिला। श्री महाकाल लोक कॉरिडोर निश्चित तौर पर एक अद्भुत उपलब्धि है। सभी भक्त इसकी सराहना कर रहे हैं।

  

External Affairs Minister S Jaishankar Visits Mahakaleshwar in Ujjain, seeks World Peace
एस जयशंकर ने महाकाल लोक का भ्रमण किया। साथ ही प्रवासियों को जाने की अपील की। - फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीयों के लिए खास इंतजाम
इंदौर में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने आए प्रवासी भारतीयों के लिए महाकालेश्वर मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई देशों से आए प्रवासी भारतीय अब तक महाकाल कॉरिडोर के दर्शन कर आए हैं। उन्हें महाकाल प्रबंधन की ओर से विशेष उपहार भी दिए जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed