सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Miss India Nikita: कौन हैं मिस इंडिया बनीं निकिता पोरवाल? निभा चुकीं हैं मां सीता का किरदार, पढ़िए खास बातचीत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Oct 2024 11:20 PM IST
सार

Miss India 2024 Nikita Porwal: 'फेमिना मिस इंडिया 2024' की विजेता निकिता ने कहा- उन्हें हमेशा से मिस इंडिया ही बनना था। अब मैं सच में मिस इंडिया बन गई हूं। मैंने कई बार माता सीता का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
Femina Miss India 2024 Nikita Porwal Played Mother Sita Role Check Exclusive Interview
निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

Miss India 2024 Nikita Porwal: देश के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट 'फेमिना मिस इंडिया 2024' की विजेता निकिता पोरवाल चुनी गई हैं। निकिता, फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना लेकर स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। देश की 29 सुंदरियों में से निकिता पोरवाल के मिस इंडिया चुना गया है। अपनी इस उपलब्धि पर निकिता ने 'अमर उजाला' से खास बातचीत की। 

Trending Videos
Femina Miss India 2024 Nikita Porwal Played Mother Sita Role Check Exclusive Interview
माता सीता के किरदार में निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

अब सच में मिस इंडिया बनी हूं
'फेमिना मिस इंडिया 2024' की विजेता निकिता ने कहा- उन्हें हमेशा से मिस इंडिया ही बनना था, इसलिए समय रहते उन्होंने मॉडलिंग और थिएटर में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था। रामलीला में भी मैंने कई बार माता सीता का किरदार निभाया है। निकिता ने कहा- जब मैं छोटी थी तो मम्मी अक्सर मुझे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर भेजा करती थीं। अब मैं सच में मिस इंडिया बन गई हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Femina Miss India 2024 Nikita Porwal Played Mother Sita Role Check Exclusive Interview
निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

यह हैं निकिता के शौक
मिस इंडिया निकिता पोरवाल ने  ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। उन्हें ड्रामा, पेंटिंग, लेखन और फिल्में देखने का शौक है। ड्रामा के प्रति निकिता की रुचि इतनी है कि उन्होंने नेशनल ही नहीं, इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। 

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal Played Mother Sita Role Check Exclusive Interview
निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में जाने का सपना
मुंबई के वर्ली में हुए मिस इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले में आगर रोड स्थित अरविंद नगर में रहने वालीं निकिता पोरवाल को मिस इंडिया चुना गया। इसकी खबर जैसे ही फैली तो  लोगों का उनके घर आना शुरू हो गया। परिवार और समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। बता दें कि निकिता पेट्रो केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल की पुत्री हैं। निकिता ने स्थानीय कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। निकिता छोटी उम्र से ही बॉलीवुड में जाने का सपना देख रही हैं। निकिता ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने परिवार और समाज, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। बुधवार रात जैसे ही विजेता की घोषणा मुंबई के वर्ली में हुई, पोरवाल परिवार में खुशियों का माहौल छा गया।

विज्ञापन
Femina Miss India 2024 Nikita Porwal Played Mother Sita Role Check Exclusive Interview
अपने माता पिता और दादा के साथ निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

वडोदरा जाकर एक्टिंग सीखी
मिस इंडिया निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल ने भी 'अमर उजाला' से बात की। उन्होंने कहा कि निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले, अगस्त 2024 में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला था। उन्होंने कहा- निकिता ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। शुरुआत में उसका मन पढ़ाई में था, लेकिन बाद में उन्होंने गुजरात के वडोदरा जाकर एक्टिंग सीखी। यही कारण था कि निकिता करीब 18 साल की उम्र में ही टीवी होस्ट बन गई थी। निकिता को लेखन का भी शौक था, उसने नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए डायलॉग भी लिखे। निकिता जिस किरदार को मंच पर निभाती थी, उसके डायलॉग और स्क्रिप्ट खुद ही लिखती थीं।

दादाजी बोले-बहुत अच्छा काम किया
निकिता पोरवाल के दादा धन्नालाल पोरवाल ने कहा-पोती की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे उज्जैन और मध्य प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा हुआ है। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी पोती ने उज्जैन की पहचान को देशभर में बढ़ाने का एक बहुत अच्छा काम किया है। उज्जैन से पहली बार कोई मिस इंडिया बना है। निकिता रामलीला में माता सीता और श्रीकृष्ण लीला में राधा का किरदार भी निभा चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed