फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakaleshwar: नक्काशीदार मुकुट और नरमुंड की माला से सजेंगे महाकाल, भक्त ने 5 किलो चांदी के आभूषण किए अर्पित

Tue, 28 Feb 2023 11:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 11:31 AM IST
सार

Mahakaleshwar: नक्काशीदार मुकुट और नरमुंड की माला से सजेंगे महाकाल, भक्त ने 5 किलो चांदी के आभूषण किए अर्पित

विज्ञापन
Mahakal will be decorated with carved crown and garland of Narmund devotee presented 5 kg silver jewelery
बाबा महाकाल को भक्त ने दान किए चांदी के आभूषण - फोटो : अमर उजाला
बाबा महाकाल के भक्त पूरी दुनिया में मौजूद हैं। भक्त श्रद्धा के साथ महाकाल के दरबार में आते हैं और अपनी इच्छा उन्हें बताते हैं। मन्नत पूरी होने पर वे महंगे महंगे तोहफे भी बाबा महाकाल को भेंट करते हैं। सोमवार के दिन एक भक्त ने भगवान महाकाल को नर मुंड की माला, नक्काशीदार चांदी का मुकुट समर्पित किया है। 


Mahakal will be decorated with carved crown and garland of Narmund devotee presented 5 kg silver jewelery
पिता का स्वास्थ्य अच्छा होने पर भक्त ने किए दान - फोटो : अमर उजाला
भेंट देने वाले भक्त का नाम धर्म नारायण तिवारी है। वह मध्यप्रदेश के सिवनी नगर में रहते हैं, जिन्होंने स्वामी वितराग आनंद महाराज की प्रेरणा से बाबा महाकाल को 5 किलो 340 ग्राम चांदी के सुंदर मुकुट, नर मुंड की माला और नक्काशी दार चांदी का मुकुट बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उन्हें समर्पित किया। बाबा को दान में दिए गए इन आभूषणों की वर्तमान कीमत चार लाख आठ हजार पांच सौ दस रुपये है।
Mahakal will be decorated with carved crown and garland of Narmund devotee presented 5 kg silver jewelery
चार लाख से ज्यादा है आभूषण की कीमत - फोटो : अमर उजाला
पिता को स्वास्थ्य लाभ होने पर किया दान
बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व सिवनी में रहने वाले धर्म नारायण तिवारी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, इस दौरान तिवारी के चार बिटिया ने संकल्प लिया था कि पिताजी को स्वास्थ्य लाभ होते ही वह बाबा महाकाल के दर्शन करने आएंगी और बाबा महाकाल को मुंडों की माला और मुकुट चढ़ाकर उनका पूजन अर्चन करेंगी। यह कामना पूरी होने पर सोमवार को पूरा परिवार बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचा और उन्हें मुकुट के साथ ही मुंडों की माला भी अर्पित की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed