सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

World Environment Day: रंग लाने लगा प्रदेश का अंकुर अभियान, लाखों पौधे लगे, सीएम रोज एक पौधा लगा रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 07:22 AM IST
सार

World Environment Day: रंग लाने लगा प्रदेश का अंकुर अभियान, दस हजार से ज्यादा पौधे लगे, सीएम रोज एक पौधा लगा रहे

विज्ञापन
World Environment Day: Ankur campaign of the state started bringing color, lakhs of saplings were planted, CM is planting a sapling every day
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को अंकुर अभियान की शुरुआत की थी। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में एक साल पहले शुरू हुआ अंकुर अभियान अब हकीकत में नजर आने लगा है। हजारों लोग इससे जुड़े हैं साथ ही पौधारोपण के लिए जागरूक हुए हैं। प्रदेश के मुखिया खुद अपनी सुबह की शुरुआत पौधा लगाकर ही करते हैं। अंकुर अभियान का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की जनता को प्रोत्साहित करना है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

 
Trending Videos
World Environment Day: Ankur campaign of the state started bringing color, lakhs of saplings were planted, CM is planting a sapling every day
मध्य प्रदेश सरकार ने पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए अंकुर योजना शुरू की है। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को अंकुर अभियान की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री शिवराज ने एक वर्ष तक प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प लिया था और उन्होंने कामना की कि हमारी धरा अनवरत अन्न व जल रूपी धन से समृद्ध रहे। सीएम ने पौधारोपण को अपनी आदत बना लिया है। वे कहीं भी रहें, अपनी सुबह की शुरुआत पौधारोपण से करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day: Ankur campaign of the state started bringing color, lakhs of saplings were planted, CM is planting a sapling every day
सीएम ने पौधारोपण को अपनी आदत बना लिया है। वे कहीं भी रहें, अपनी सुबह की शुरुआत पौधारोपण से करते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश सरकार ने मानसून के सीजन में पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए अंकुर योजना शुरू की है। इसके तहत पौधारोपण के लिए चयनित विजेताओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह राज्य सरकार का एक मेगा वृक्षारोपण अभियान है, जिसमें भाग लेने वाले और पेड़ लगाने वाले सभी लोगों को राज्य सरकार की तरफ से प्राणवायु अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है।
 
World Environment Day: Ankur campaign of the state started bringing color, lakhs of saplings were planted, CM is planting a sapling every day
यह राज्य सरकार का एक मेगा वृक्षारोपण अभियान है - फोटो : सोशल मीडिया
एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत वायुदूत ऐप पर अपना पंजीयन करा प्रतिभागियों को पौधा लगाते समय एक तस्वीर अपलोड करनी होगी और 30 दिनों तक पौधे की देखभाल करने के बाद उसकी दूसरी तस्वीर अपलोड करनी होगी। इसके सत्यापन के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के प्रत्येक जिले से चुने गये विजेताओं को प्राणवायु पुरस्कार प्रदान करेंगे।
 
विज्ञापन
World Environment Day: Ankur campaign of the state started bringing color, lakhs of saplings were planted, CM is planting a sapling every day
सीएम हर रोज किसी एनजीओ, पत्रकारों, समिति आदि के साथ मिल कर पौधारोपण करते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान हर रोज एक पौधा रोपते हैं। उन्होंने 400 से अधिक पौधे भोपाल में स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में लगाए हैं। सीएम हर रोज किसी एनजीओ, पत्रकारों, समिति आदि के साथ मिल कर पौधारोपण करते हैं। उन्होंने अंकुर अभियान को जनभागीदारी मॉडल से जोड़ दिया है, उसी का नतीजा है कि आज प्रदेश के 6.5 लाख से अधिक लोगों ने इस अभियान से जुड़ कर अपने-अपने घरों में पौधारोपण किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed