{"_id":"b2b99793d6a3e226fad552df7f25dd19","slug":"kidnapped-girls-rescued","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 लाख फिरौती देकर घर लौटीं यूपी की तीनों बहनें","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
5 लाख फिरौती देकर घर लौटीं यूपी की तीनों बहनें
Tue, 19 Jan 2016 08:42 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
5 लाख फिरौती देकर घर लौटीं यूपी की तीनों बहनें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार रात लखीमपुर खीरी के खैरीगढ़ गांव से अगवा की गई तीनों सगी बहनों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि लड़कियों को जंगल से बरामद किया गया है और देर रात तक आपरेशन जारी है। (ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी)
5 लाख फिरौती देकर घर लौटीं यूपी की तीनों बहनें
2 of 5
इधर सूत्रों का कहना है कि तीनों लड़कियों को फिरौती देकर मुक्त कराया गया है। ज्यादा कुरेदने पर एसपी का जवाब था कि अभी हम यह नहीं बता सकते हैं कि लड़कियां कहां से और कैसे बरामद की गई हैं।
5 लाख फिरौती देकर घर लौटीं यूपी की तीनों बहनें
3 of 5
उधर, पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़कियों के घर पर एक किराएदार से फोन पर संपर्क कर अपहर्ताओं ने फिरौती की रकम मांगी थी। अपहर्ता जहां भी फंसे थे, वहां पांच लाख रुपये और दो लीटर पेट्रोल पहुंचाने के बाद लड़कियों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 लाख फिरौती देकर घर लौटीं यूपी की तीनों बहनें
4 of 5
बता दें कि इस घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया था और मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रदेश के आला अफसरों के साथ जिले के अफसरों से लड़कियों को हर हाल सकुशल बरामदगी के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
5 लाख फिरौती देकर घर लौटीं यूपी की तीनों बहनें
5 of 5
शनिवार की रात रामबली गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी, नौकरानी तारा, उनकी पुत्रियां उपमा, राहिणी और संतोषी आग ताप रही थी। इसी बीच छह नकाबपोश बदमाशों ने घेराबंदी करके पांचों को अगवा कर लिया। बाद में तारा और मुन्नी देवी को रास्ते में छोड़ दिया। उनकी तीनों पुत्रियों को जबरन बाइक पर बैठाकर लेकर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।