फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 3 सगी बहनों का अपहरण, रिहाई के लिए मांगे 50 लाख

Mon, 18 Jan 2016 03:53 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन

यूपी: 3 सगी बहनों का अपहरण, रिहाई के लिए मांगे 50 लाख

three sisters kidnapped

सिंगाही क्षेत्र के गांव खैरीगढ़ में शनिवार रात साढ़े नौ बजे छह-सात हथियारबंद बदमाशों ने कोल्हू मालिक रामबली गुप्ता के घर पर धावा बोलकर उनकी तीन बेटियों का अपहरण कर लिया। बदमाश कोल्हू मालिक की पत्नी और नौकरानी को भी साथ ले गए लेकिन कुछ दूर बाद उन्हें छोड़कर फरार हो गए। (ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी)

यूपी: 3 सगी बहनों का अपहरण, रिहाई के लिए मांगे 50 लाख

three sisters kidnapped

इस वारदात के एक घंटे बाद ही बदमाशों ने गुप्ता को फोन किया और तीनों बेटियों की रिहाई की एवज में 50 लाख रुपये की फिरौती देने की मांग की। सूचना पर डीआईजी डीके चौधरी और एसपी अखिलेश चौरसिया ने रात में ही घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस फोर्स लगातार कांबिंग कर रही है लेकिन न तो बदमाशों का कुछ पता लगा न ही अपहृत बहनों के बारे में कोई जानकारी हो सकी। (फोटो- रोहडी)

यूपी: 3 सगी बहनों का अपहरण, रिहाई के लिए मांगे 50 लाख

three sisters kidnapped

जंगल किनारे बसे गांव खैरीगढ़ में रहने वाले गुप्ता बड़े किसान हैं। गांव में उनके दो घर हैं, जिनमें से एक पर उन्होंने कोल्हू लगा रखा है जबकि दूसरे घर में परिवार रहता है। रामबली के मुताबिक शनिवार को उनका बेटा किशन कुमार अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ लखीमपुर खीरी गया हुआ था। रात में कोल्हू बंद कराकर वह घर पहुंचे ही थे कि छह नकाबपोश बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। (फोटो- संतोषी)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी: 3 सगी बहनों का अपहरण, रिहाई के लिए मांगे 50 लाख

three sisters kidnapped

इस दौरान उनकी पत्नी मुन्नी देवी तीनों बेटियों और नौकरानी तारा के साथ घर के बाहर बने स्थान पर आग ताप रही थीं। बदमाशों ने पहले तो रामबली से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनकी 22 वर्षीय बेटी उपमा, 21 वर्षीय रोहिणी और 18 वर्षीय संतोषी के साथ पत्नी मुन्नी देवी और नौकरानी तारा को हथियारों के जोर पर घसीटते हुए गांव के बाहर करीब दो सौ मीटर दूर ले गए, जहां पहले से तीन मोटर साइकिल खड़ी थीं। (फोटो- उपमा)

विज्ञापन

यूपी: 3 सगी बहनों का अपहरण, रिहाई के लिए मांगे 50 लाख

three sisters kidnapped

बदमाशों ने तीनों बहनों को मोटर साइकिलों पर बैठा लिया। मुन्नी देवी और तारा को हाथ पकड़कर खींचते हुए करीब एक किलोमीटर दूर तक ले गए और उसके बाद मुन्नी देवी के कानों के कुंडल खींचने के बाद उन दोनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। करीब 15 मिनट बाद मुन्नी देवी और तारा रोती-कलपती हुई घर पहुंचीं। (फोटो- लड़कियों की मां मुन्नी देवी)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed