फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस

Sat, 27 Feb 2016 09:10 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन

अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस

Bollywood stars and their biggest fans

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म फैन में वो खुद अपने सबसे बड़े फैन बने हैं। अगर उन्हें पता होता कि लखनऊ के रहने वाले विशाल सिंह उनके इतने दीवाने हैं तो शायद उन्हें ही फिल्म में ले लेते। विशाल के घर का हर कोना शाहरुख की तस्वीरों और फिल्म पोस्टरों से भरा है। इनके घर में शाहरुख की 22,000 तस्वीरें हैं। विशाल की पत्नी और बच्चे भी शाहरुख के भक्त हैं। इससे भी गजब कारनामे कर चुके हैं दूसरे सितारों के फैंस।


अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस

Bollywood stars and their biggest fans

सलमान खान के एक फैन मौलिक बाबूभाई शीशांगिया ने फिल्म प्रेम रतन धन पायो के सेट पर भूख हड़ताल कर दी थी। इस दीवाने की मांग ये थी कि उसे सल्लू भाई के साथ एक फोटो खिंचवानी थी। मौलिक को हटाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बुलवाया गया था।

अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस

Bollywood stars and their biggest fans

करीना कपूर का एक फैन तो इतना दीवाना था कि सालों तक उन्हें महंगे महंगे गिफ्ट दिया करता था और खत भेजा करता था। हद तो तब हो गई थी जब इन खतों का कोई जवाब नहीं आया तो उसने करीना को 40 लाख का हीरों का हार ही गिफ्ट कर डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस

Bollywood stars and their biggest fans

महानायक अमिताभ बच्चन जितने पहुंचे हुए कलाकार हैं उतने ही उनके फैन पहुंचे हुए हैं। उनका एक फैन तो उनके घर जलसा के सामने पहुंच गया था वो भी समोसों से भरे ट्रक के साथ। उसकी जिद ये थी कि अमिताभ इस ट्रक को एक बार छू लें तो वो ये समोसे अपने गांव में प्रसाद के तौर पर बंटवा देगा।

विज्ञापन

अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस

Bollywood stars and their biggest fans

अमिताभ बच्चन के नाम का तो मंदिर तक बना है जहां उनके फैंस उनकी तस्वीर और उन जूतों की पूजा करते हैं जो उन्होंने अग्निपथ में पहने थे। ये जूते उस सिंहासन पर रखे हैं जिस पर वे फिल्म अक्स में बैठे थे। इनके ये खास भक्त मंत्र जाप में 'जय श्री अमिताभ' बोलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed