{"_id":"218c393318ad55b3a93fcc46e92b02ea","slug":"famous-superstars-who-never-won-filmfare-best-actor-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के ये धुरंधर आज तक न पा सके 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बॉलीवुड के ये धुरंधर आज तक न पा सके 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार
Mon, 18 Jan 2016 12:11 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
61 वें फिल्मफेयर अवार्ड हाल ही में दिए गए। इसमें रणबीर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। रणवीर फिल्म इंडस्ट्री मे सिर्फ पांच साल पुराने हैं। कुछ ऐसे बड़े सितारे हैं, जो कई दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं लेकिन आज तक फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का खिताब नहीं जीत सके हैं। इनके स्टारडम को देखते हुए ये नाम आपको चौंका देंगे।
बॉलीवुड के ये धुरंधर आज तक न पा सके 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार
2 of 6
धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा का बहुत बड़ा नाम है। धर्मेंद्र जितना लंबा करियर होना किसी के भी लिए गर्व की बात हो सकती है। लेकिन धर्मेंद्र को कभी फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड नहीं मिला है। धर्मेंद्र को उनकी फिल्म रेशम की डोरी, यादों की बारात, मेरा गांव मेरा देश और फूल और पत्थर के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला, लेकिन अवार्ड नहीं। आखिरकार उन्हें 1997 में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।
बॉलीवुड के ये धुरंधर आज तक न पा सके 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार
3 of 6
गोविंदा अपने डांस और अपनी कॉमेडी के लिए खूब मशहूर हैं। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्में की हैं। लेकिन फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर ट्रॉफी का उन्हें अभी इंतजार है। उन्हें पांच बार इस अवार्ड के लिए नामांकन मिल चुका है। लेकिन ट्रॉफी उनसे रूठी रही। उन्हें साजन चले ससुराल के लिए फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड और हसीना मान जाएगी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन का अवार्ड जरूर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के ये धुरंधर आज तक न पा सके 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार
4 of 6
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार को भी अभी तक फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के अवार्ड का इंतजार है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांटिक हर तरह की फिल्म कर चुके अक्षय को चार बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर में नॉमिनेशन मिला है। उन्हें अजनबी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल जरूर मिला।
विज्ञापन
बॉलीवुड के ये धुरंधर आज तक न पा सके 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार
5 of 6
बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर भले ही धूम हो लेकिन फिल्मफेयर में उनकी कोई दबंगई नहीं चलती। अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर मिला। लेकिन उसके बाद 25 साल से उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी का इंतजार है। सलमान को सात बार इस श्रेणी में नामांकन मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।