{"_id":"f512579e768b18e3cef591b0b5130d2e","slug":"govt-jobs-in-lucknow-metro-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो में निकली बड़ी भर्ती, सैलरी 54 हजार","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
लखनऊ मेट्रो में निकली बड़ी भर्ती, सैलरी 54 हजार
Sat, 05 Mar 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Mar 2016 03:43 PM IST
सार
35 हजार से 54 हजार रुपए तक सैलरी
50 साल तक के करें आवेदन
आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2016 से
विज्ञापन
1 of 6
मेट्रो में नौकरी का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों में डिप्टी जनरल मैनेजर (आईटी), मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल, एस ऐंड टी, सिविल), सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, एस ऐंड टी, सिविल) आदि के पद शामिल हैं।
लखनऊ मेट्रो में निकली बड़ी भर्ती, सैलरी 54 हजार
2 of 6
मैनेजर के पदों पर भर्ती
वेतनमान के तौर पर डिप्टी जनरल मैनेजर (आईटी) को 29,100-54,500 रुपये, मैनेजर/ असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल, एस ऐंड टी, सिविल) को 24,900-50,500/ 20,600-46,500 रुपये, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, एस ऐंड टी, सिविल) को 18,500-35,600 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
लखनऊ मेट्रो में निकली बड़ी भर्ती, सैलरी 54 हजार
3 of 6
आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा 50 वर्ष
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35/45/50 वर्ष पदानुसार होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2016 से की जाएगी। केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आयु सीमा में छूट के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो में निकली बड़ी भर्ती, सैलरी 54 हजार
4 of 6
केवल ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन
शैक्षिक योग्यता एवं न्यूनतम अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर उसे पूर्णरूप से भरें।
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो में निकली बड़ी भर्ती, सैलरी 54 हजार
5 of 6
लखनऊ के पतें पर भेजें आवेदन
विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाणपत्रों को संलग्न कर 'कंपनी सेक्रेटरी, लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, प्रशासनिक भवन, डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ-226010' के पते पर भेजें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।