Hindi News
›
Photo Gallery
›
Punjab
›
Bhagwant Mann Oath Ceremony CM of Punjab Know About His Life wife Family in Picture News in Hindi
{"_id":"62319364e90ca01a042fdf3d","slug":"bhagwant-mann-oath-ceremony-cm-of-punjab-know-about-his-life-wife-family-in-picture-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 तस्वीरों में भगवंत मान: पत्नी, बच्चे और मां से लेकर पूरे परिवार तक, देखिए जिंदगी में कैसे आगे बढ़े पंजाब के नए मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 तस्वीरों में भगवंत मान: पत्नी, बच्चे और मां से लेकर पूरे परिवार तक, देखिए जिंदगी में कैसे आगे बढ़े पंजाब के नए मुखिया
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:46 AM IST
सार
भगवंत मान ने पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। उनके परिवार के लोग भी शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद थे। इसी के साथ पंजाब के अध्याय में एक नया पन्ना भी जुड़ गया। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब राज्य में कांग्रेस और अकाली दल के बगैर किसी पार्टी ने सरकार बनाई है।
भगवंत मान ने कॉमेडियन और एक्टर से मुख्यमंत्री तक का सफर पूरा कर लिया है। 2011 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। 2012 में विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 2014 में पहली बार संगरूर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव में आप से जीते अकेले सांसद भगवंत मान अब धूरी से विधायक हैं। उन्हें लोग जुगनू भी कहते हैं। तस्वीरों में देखिए जुगनू के जिंदगी के सफर की पूरी कहानी...
Trending Videos
2 of 10
ये तस्वीर तब की है, जब भगवंत मान टीवी चैनलों पर कॉमेडी करते थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उनके पिता मोहिंदर सिंह सरकारी स्कूल में विज्ञान के शिक्षक थे। 2011 में उनका निधन हो गया था। मान की मां का नाम हरपाल कौर है। बहन मनप्रीत कौर एक स्कूल में पंजाबी शिक्षिका हैं। जब मान सात साल के थे, तब उनके छोटे भाई जिसकी उम्र पांच साल की थी उसका पेट के कैंसर से निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
भगवंत मान और उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
मान ने इंदरप्रीत कौर से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम दिलशान मान और बेटी का नाम सीरत कौर मान है। हालांकि, 2015 में इंदरप्रीत और भगवंत मान के बीच तलाक हो गया था। अब बच्चे अपनी मां के साथ ही अमेरिका में रहते हैं।
4 of 10
भगवंत मान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान ने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है। इसके बाद साल 1992 में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम (B.com) करने के लिए एडमिशन तो लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। मान को जुगनू नाम से भी पुकारते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
भगवंत मान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मान ने राजनीतिक सफर की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी। मनप्रीत बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। परिवार में जब राजनीतिक विरासत को लेकर विवाद हुआ तो मनप्रीत ने मार्च 2011 में अपनी पार्टी बना ली। उसी वक्त भगवंत इस पार्टी में शामिल हुए। साल 2012 में लहरा विधानसभा सीट से भगवंत मान चुनाव लड़े। उनका चुनाव निशान था पतंग, लेकिन मान की पतंग सफलता की उड़ान नहीं भर सकी। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ये तस्वीर उसी दौरान की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।