{"_id":"68513e799f6947d63607ce0e","slug":"kamal-kaur-murder-big-revelation-in-postmortem-report-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kamal Kaur Murder: हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ या नहीं... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाैंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kamal Kaur Murder: हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ या नहीं... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाैंकाने वाला खुलासा
Tue, 17 Jun 2025 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 03:43 PM IST
सार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उसका शव बठिंडा के अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला था।
विज्ञापन
कंचन कुमारी उर्फ कमल काैर भाभी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल काैर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। हालांकि हत्या से पहले उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ हुई थी या नहीं, इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंचन कुमारी को निहंग अमृतपाल सिंह महरो एवं उसके साथियों ने मौत के घाट उतार दिया था।
kamal kaur
- फोटो : Instagram
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्या का मुख्य कारण गला दबाना है। पुलिस का कहना है कि मृतका के जो स्वैब एवं विसरा सैंपल फोरेसिंक लैब में भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म होने या ना होने के बारे में खुलासा हो पाएगा।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम से निहंग बना अमृतपाल: राजा वड़िंग को धमकी... चुनाव भी लड़ा, कमल कौर की हत्या के आरोपी अमृतपाल महरों की पूरी कुंडली
यह भी पढ़ें: मुस्लिम से निहंग बना अमृतपाल: राजा वड़िंग को धमकी... चुनाव भी लड़ा, कमल कौर की हत्या के आरोपी अमृतपाल महरों की पूरी कुंडली
कंचन कुमारी
- फोटो : Instagram
सिविल अस्पताल में तीन सरकारी डाक्टरों के पैनल द्वारा कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का पोस्टमार्टम 12 जून को किया गया था। जिस की रिपोर्ट आ चुकी है। प्राथमिक रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतका के स्वैब एवं विसरा सैंपल लेकर आगे जांच के लिए लैब में भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kamal kaur
- फोटो : Instagram
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि कंचन कुमारी की माैत का मुख्य कारण गला दबाना है। उक्त रिपोर्ट में मेडिकल भाषा में दर्ज किया गया कि मृतका की जांघ एवं प्राइवेट पार्ट के पास कुछ संदिग्ध निशान थे। लेकिन इसके बारे में स्पष्ट नहीं लिखा गया कि वो निशान शारीरिक छेड़छाड़ के है या नहीं है।
विज्ञापन
कमल कौर भाभी।
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी को अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर सात माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने जान से मारने की धमकी दी थी। निहंगों ने भी उसे सुधरने की चेतावनी दी थी। कुछ दिन पहले उसकी लाश बठिंडा के निजी अस्पताल की पार्किंग से मिली थी।