सब्सक्राइब करें

Ludhiana Murder: छोटे भाई ने सुपारी देकर करवाई थी कारोबारी की हत्या, ये बनी हत्याकांड की वजह

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
Big disclosure in murder of Industrialist in Ludhiana, Younger Brother and aide arrested
लुधियाना कारोबारी की हत्या का खुलासा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

लुधियाना के गांव ससराली में सतलुज दरिया किनारे तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारे गए गांव ससराली निवासी बलकार सिंह की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। बलकार की हत्या उसी के छोटे भाई ने कराई थी। भाई को मौत के घाट उतरवाने के लिए उसने दो आरोपियों को सुपारी दी थी। यह हत्या जायदाद के लिए की गई थी।



इस कत्ल की गुत्थी को कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ ही समय में सुलझा लिया। हत्या की पूरी प्लानिंग बनाने वाले बलकार सिंह के भाई गुरदीप सिंह और उसके एक साथी सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अभी फरार हैं। इन आरोपियों की पहचान जगीरपुर के रहने वाले कुलदीप सिंह और गौरी के रुप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

Trending Videos
Big disclosure in murder of Industrialist in Ludhiana, Younger Brother and aide arrested
मृतक व्यापारी। - फोटो : फाइल

चारों भाइयों में सबसे सफल था बलकार

पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा ने बताया कि बिल्डिंग मटीरियल का कारोबार करने वाले बलकार सिंह के तीन और भाई हैं। चारों में से बलकार सिंह का काम धंधा अच्छा था, जबकि बाकी नौकरी करते थे। गुरदीप सिंह सबसे छोटा था और विदेश जाना चाहता था। चारों भाइयों का एक सांझा प्लाट छह सौ गज का था जो गांव में है। गुरदीप चाहता था कि उस प्लाट को बेच कर उसे हिस्सा दिया जाए और वह उसी पैसों से विदेश जा कर सेटल होना चाहता था। बलकार सिंह चाहता था कि उस प्लाट के पैसे सही मिल जाएं ताकि चारों भाइयों में कुछ ज्यादा पैसे बंट जाएं। वह हर बार यही कह कर चुप करा देता था, लेकिन गुरदीप चाहता था कि उसे जल्द पैसे मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big disclosure in murder of Industrialist in Ludhiana, Younger Brother and aide arrested
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

बहाने से बुलाकर ले गए थे बलकार को

उसने प्लानिंग बनाई कि उसका एक भाई शरीफ है और दूसरा थोड़ा सीधा है। अगर बलकार को साइड लाइन कर दिया जाए तो वह प्लाट बेच सकता है। उसने अपने दोस्त सौरभ के साथ मिलकर प्लानिंग बनाई और आरोपियों को हत्या की सुपारी दे दी। 21 जुलाई को जब बलकार घर से निकला तो आरोपियों ने उसे बहाने से बुला लिया। वहां आरोपियों ने तेजधार हथियार से वार कर बलकार की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। शाम करीब साढ़े चार बजे बलकार का फोन बंद हो गया। जीपीएस सिस्टम से कार ट्रेस की गई तो पता चला कि बलकार का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। 

Big disclosure in murder of Industrialist in Ludhiana, Younger Brother and aide arrested
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

पुलिस के सवालों में ही उलझ गया आरोपी गुरदीप

पुलिस को पहले ही लग गया था कि हत्या की वारदात को किसी नजदीकी ने ही अंजाम दिया है। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि परिवार में प्लाट का विवाद चल रहा है। गुरदीप पर शक की सुई जाने पर सवाल किए गए तो गुरदीप पुलिस के कई सवालों में उलझ गया। इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बयान कर दी। इसके बाद आरोपी सौरभ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।  

विज्ञापन
Big disclosure in murder of Industrialist in Ludhiana, Younger Brother and aide arrested
death - फोटो : istock

दिसंबर में भी गुरदीप ने ही कराया था हमला

बलकार को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग पहली बार नहीं की गई थी। गुरदीप बलकार पर पहले भी हमला करवा चुका है। दिसंबर में बलकार पर कातिलाना हमला हुआ था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी। थाना टिब्बा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो गुरदीप ने पुलिस को ही उलझा दिया। उसने पुलिस को बयान दे दिया कि यह एक एक्सीडेंट है, वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। जिसके बाद बलकार का घर पर ही इलाज चलता रहा। जब बलकार ठीक हुआ तो वह शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। जहां उसने सारी कहानी बताई तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद गुरदीप को शक हो गया कि अब पुलिस जांच करेगी और वह गिरफ्तार हो सकता है। इस पर उसने बलकार को मौत के घाट उतारने का पूरा प्लान तैयार किया और सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed