फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रॉपर्टी विवाद: लुधियाना के मां चिंतपूर्णी मंदिर के प्रधान ने की पत्नी की हत्या, भाई ने बताई खौफनाक सच्चाई  

Fri, 14 May 2021 05:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 May 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Businessman Arrested for Killing his Wife in Ludhiana of Punjab
आरोपी हरमेश अरोड़ा और मृतका आरती। - फोटो : फाइल फोटो
लुधियाना के पॉश इलाके आत्म नगर में प्रॉपर्टी विवाद में स्पेयर पाटर्स के कारोबारी हरमेश अरोड़ा ने अपनी पत्नी आरती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी ने पत्नी को दो दिन भूखा भी रखा। आरोपी हरमेश अरोड़ा माता चिंतपूर्णी मंदिर का प्रधान और प्रतिष्ठित गोविंद गोधाम का ट्रस्टी है। मृतका आरती (47) के भाई राजन कुंद्रा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सिटी दीपक पारिक के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी हरमेश को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरती अरोड़ा के भाई राजन कुंद्रा ने बताया कि उनकी बहन के नाम पर काफी प्रॉपर्टी थी। आरोपी हरमेश चाहता था कि सारी प्रॉपर्टी उसे मिले। उसने अपने बेटा-बहू और बेटी को भी आरती के खिलाफ कर दिया था। वह गलत दस्तखत कर काफी जमीन बेच चुका है और अब उसकी नजर तीन करोड़ रुपये की फैक्टरी की जमीन पर थी। वह उस जगह को अपने नाम करवाना चाहता था। 
Businessman Arrested for Killing his Wife in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में महिला की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस में हुई थी शिकायत
बताया जा रहा है कि हरमेश ने अपनी पत्नी आरती के जाली दस्तखत कर प्रॉपर्टी अपनी बेटी के नाम करवा दी थी। इसे लेकर पुलिस में शिकायत भी की गईं। पिछले कुछ समय से विवाद काफी बढ़ गया था। आरती अपने परिवार वालों को समय-समय पर जानकारी देती रहती थी। परिवार वालों ने भी हरमेश और उसके परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने कोई बात नहीं मानी। आरती को लगातार तंग किया जा रहा था और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी कि वह शिकायत वापस लेकर प्रॉपर्टी उनके नाम कर दे, लेकिन आरती नहीं मान रही थी। जिस कारण आरोपी ने हत्या की साजिश रची।
 
Businessman Arrested for Killing his Wife in Ludhiana of Punjab
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरे परिवार ने मिलकर पीटा 
राजन कुंद्रा ने आरोप लगाया कि आरती को पिछले कई दिनों से पीटा जा रहा था। दो दिन से उसे कमरे में बंद किया हुआ था और खाना भी नहीं दिया जा रहा था। राजन ने आरोप लगाया कि हरमेश के साथ-साथ उसके भाई, बेटे, बेटी और बहू ने मिलकर आरती को पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman Arrested for Killing his Wife in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में मर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है हरमेश
हरमेश अरोड़ा शहर का बड़ा व्यापारी होने के साथ-साथ कई धार्मिक संस्थाओं का नेतृत्व करता है। वह कई सामाजिक कार्यों से जुड़ा है। आत्म नगर इलाके में स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर का प्रधान और प्रतिष्ठित गोविंद गोधाम का ट्रस्टी भी है। इस कारण शहर में उसका काफी नाम है। हत्या के मामले की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो सभी हैरान रह गए।
 
विज्ञापन
Businessman Arrested for Killing his Wife in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में मर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिपोर्ट आने के बाद ही होगी कार्रवाई : जेसीपी
ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सिटी दीपक पारिक ने बताया कि आरोपी हरमेश आरोड़ा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की जांच में हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। जांच की जा रही है और इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed