सब्सक्राइब करें

Kulgam Encounter: 'चिंता मत करना, जल्दी लौटूंगा...', प्रीतपाल ने कहे थे आखिरी शब्द, परिवार से किया था ये वादा

अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Aug 2025 11:42 AM IST
सार

कुलगाम में बलिदान हुए लुधियाना जिले के मानुपुर गांव के जवान प्रीतपाल सिंह ने शुक्रवार को दिन में परिवार से बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि चिंता मत करना, मैं जल्दी लौटूंगा। उन्होंने दिवाली घर पर मनाने का वादा किया था।

विज्ञापन
Kulgam Encounter: Martyred Soldier Preetpal Singh’s Last Words to Family Do Not Worry I will be Back Soon
Kulgam Encounter - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बलिदान हुए लुधियाना जिले के मानुपुर गांव के जवान प्रीतपाल सिंह (29) ने शुक्रवार देर रात वीरगति प्राप्त की। मात्र छह महीने पहले शादी के बंधन में बंधे प्रीतपाल की शहादत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


शहीद के बड़े भाई मनप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी प्रीतपाल से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। ऑपरेशन पर निकलते समय भी उन्होंने घर वालों को हौसला दिया और कहा था- चिंता मत करना, मैं जल्दी लौटूंगा।
 
Kulgam Encounter: Martyred Soldier Preetpal Singh’s Last Words to Family Do Not Worry I will be Back Soon
प्रीतपाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया था कि आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चल रहा है और गोलीबारी जारी है। शनिवार सुबह यूनिट के एक साथी ने फोन कर बताया कि प्रीतपाल घायल हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन कुछ ही देर बाद यूनिट के एक अधिकारी का फोन आया कि आपके भाई ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

 
Trending Videos
Kulgam Encounter: Martyred Soldier Preetpal Singh’s Last Words to Family Do Not Worry I will be Back Soon
चूड़ा पहने प्रीतपाल सिंह की पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानुपुर की ही मनप्रीत कौर से हुई थी प्रीतपाल की शादी
ये सुनते ही मेरे पैरों तले से जमीन खिसक गई, मैं कुछ बोल ही नहीं पाया। 26 फरवरी 2025 को प्रीतपाल की शादी मानुपुर की ही मनप्रीत कौर से हुई थी। शादी के दो महीने बाद अप्रैल में वे ड्यूटी पर लौट गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kulgam Encounter: Martyred Soldier Preetpal Singh’s Last Words to Family Do Not Worry I will be Back Soon
प्रीतपाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त के आखिर में वे छुट्टी लेकर घर आने वाले थे और दिवाली के बाद ड्यूटी पर लौटने का वादा किया था। यह उनकी पत्नी के साथ पहली दिवाली होती लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। परिवार और पत्नी को उम्मीद थी कि इस बार के त्योहार वे साथ मनाएंगे लेकिन अब उनकी जगह सिर्फ यादें रह गई हैं।
विज्ञापन
Kulgam Encounter: Martyred Soldier Preetpal Singh’s Last Words to Family Do Not Worry I will be Back Soon
देश के लिए शहीद हुए पंजाब के दोनों जवान। - फोटो : संवाद
अभी नहीं उतरी पत्नी के हाथों की मेहंदी
जैसे ही बलिदान की खबर गांव पहुंची तो पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। मानुपुर के लोग घर-घर से निकलकर शहीद के घर पहुंचे। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण सबकी आंखें नम थीं। पत्नी मनप्रीत कौर गुमसुम बैठी थीं, हाथों की मेहंदी और चूड़ा देखकर लोग रो पड़े। गांव में सिर्फ एक ही चर्चा थी कि हमारा लाल देश के लिए कुर्बान हो गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed