{"_id":"6860cf9a8b8486561304919c","slug":"kuldeep-singh-who-was-pa-of-former-mp-brutally-hacked-to-death-with-swords-in-ludhiana-2025-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क काट डाला: पूर्व सांसद के पीए रहे कुलदीप को तलवारों से काटा...वीडियो बनाते रहे लोग; किसी ने नहीं बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क काट डाला: पूर्व सांसद के पीए रहे कुलदीप को तलवारों से काटा...वीडियो बनाते रहे लोग; किसी ने नहीं बचाया
Sun, 29 Jun 2025 11:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:43 AM IST
सार
लुधियाना में पूर्व सांसद के पीए रहे कुलदीप की सड़क के बीचों बीच तलवारों से काटकर हत्या कर दी गई। कार सवार आरोपियों ने दो सौ फुटी रोड पर घेरा और फिर तब तक मारते रहे जब तक दम न निकल गया। कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
Ludhiana murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद के पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रहे कुलदीप सिंह मुंडियां का शुक्रवार देर रात धांधरा रोड के पास दो सौ फुटी रोड पर कार सवारों ने तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया।
Ludhiana murder
- फोटो : संवाद
वीडियो बनाते रहे लोग
एक व्यक्ति कार में बैठकर इस पूरी वारदात का वीडियो बनाता रहा। आरोपियों के फरार होने के बाद किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची।
एक व्यक्ति कार में बैठकर इस पूरी वारदात का वीडियो बनाता रहा। आरोपियों के फरार होने के बाद किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची।
कुलदीप सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कनाडा में रहता है कुलदीप का परिवार
वीडियो बनाने वाले ने उसे पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने कनाडा में रहने वाले कुलदीप सिंह के परिवार को इस हत्याकांड की जानकारी दे दी है।

मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना में अकेले रहते थे कुलदीप
कुलदीप सिंह प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। वह कुछ समय पहले कनाडा चले गए और पूरा परिवार भी वहीं था। कनाडा में कुछ समय बिताने के बाद वह लुधियाना आ गए और अकेले ही रहते थे। धांधरा रोड दो सौ फुटी रोड की तरफ उन्होंने अपना फार्म हाउस बना रखा था।
कुलदीप सिंह प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। वह कुछ समय पहले कनाडा चले गए और पूरा परिवार भी वहीं था। कनाडा में कुछ समय बिताने के बाद वह लुधियाना आ गए और अकेले ही रहते थे। धांधरा रोड दो सौ फुटी रोड की तरफ उन्होंने अपना फार्म हाउस बना रखा था।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार सवारों ने घेरकर पीटा
शुक्रवार की रात को वह अपनी कार में फार्म हाउस से निकले थे। रास्ते में स्विफ्ट कार सवार आरोपियों ने उन्हें घेरकर कार से निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान युवकों ने किरपाणें निकालीं और तेजधार हथियार से वार करने लगे। आरोपी तब तक उन पर वार करते रहे जब तक मौत नहीं हो गई।