अजमेर का होटल खादिम अब होटल अजयमेरु हो गया है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश के बाद ये आदेश जारी किए थे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पिछले दिनों पर्यटन विभाग एवं राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को निर्देश दिए थे कि अजमेर में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित होटल खादिम का नाम बदला जाए।
Ajaymeru Hotel Photos: अब 'अजयमेरु' कहलाएगा अजमेर का खादिम होटल, चार दशक पहले था बना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:29 PM IST
सार
राजस्थान में अजमेर के 45 साल पुराने खादिम टूरिस्ट बंगलो का नाम बदल दिया गया है। अब यह अजयमेरु के नाम से जाना जाएगा। खादिम टूरिस्ट बंगलो का नाम बदलने को लेकर ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती दरगाह से जुडी संस्था अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने विरोध जताया है।
विज्ञापन