{"_id":"690884b904a7fac7d30e5419","slug":"pushkar-fair-2025-foreign-tourists-tying-safa-crowd-rajput-moustache-pride-on-full-display-2025-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: पुष्कर मेले में छाई मूंछों की शान, विदेशी सैलानियों ने 15 सेकंड में साफा बांधकर लूटी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: पुष्कर मेले में छाई मूंछों की शान, विदेशी सैलानियों ने 15 सेकंड में साफा बांधकर लूटी महफिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 03 Nov 2025 04:02 PM IST
सार
पुष्कर मेले में देशभर से आए प्रतिभागियों ने मूंछ प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विदेशों से आए सैलानियों ने भी साफा बांधने की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
1 of 8
पुष्कर मेला 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 इन दिनों अपने पूरे रंग में नजर आ रहा है। सोमवार को मेले का माहौल राजस्थानी परंपरा, संस्कृति और लोक गौरव से सराबोर रहा। एक ओर जहां मूंछ प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने राजस्थान की शान का प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर विदेशी सैलानियों ने साफा प्रतियोगिता में भाग लेकर परंपरा के प्रति अपनी दीवानगी दिखाई।
Trending Videos
2 of 8
राजस्थानी मूंछों की शान
- फोटो : अमर उजाला
मूंछों में झलकी राजस्थानी शान
मेला मैदान में आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में देशभर से आए 33 प्रतिभागियों ने अपनी अनोखी मूंछों का प्रदर्शन किया। किसी ने तलवार जैसी मूंछें तानीं तो किसी ने कलात्मक अंदाज में अपनी मूंछें संवारीं। मंच पर आते ही दर्शकों की तालियों से माहौल गूंज उठा। प्रतिभागियों ने राजस्थानी साफा और पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी, जिससे कार्यक्रम लोक संस्कृति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
मूंछों में झलका राजस्थानी अंदाज
- फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल ने बताया कि विजेताओं का चयन मूंछों की लंबाई, घनत्व, देखभाल, कलात्मकता और प्रस्तुतिकरण के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने बताया कि मूंछों को संवारना आसान नहीं है, कई वर्षों की मेहनत और समर्पण से यह शान बरकरार रहती है।
4 of 8
देशभर से आए प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिभागी राम सिंह ने गर्व से कहा कि राजस्थान में मूंछें शान और स्वाभिमान की निशानी हैं, इन्हें संभालना एक जिम्मेदारी है।
साफा प्रतियोगिता में विदेशी सैलानियों ने साफा बांधा
- फोटो : अमर उजाला
15 सेकंड में बांधा साफा
इसी दिन मेला ग्राउंड में साफा और तिलक प्रतियोगिता ने विदेशी सैलानियों का दिल जीत लिया। अर्जेंटीना से आए कपल पाब्लो और कोस्टा ने केवल 15 सेकंड में पारंपरिक राजस्थानी साफा बांधकर पहला स्थान हासिल किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।