सब्सक्राइब करें

Ajmer: पुष्कर मेले में देसी जोश का जलवा, स्थानीय टीम ने विदेशी सैलानियों को रोमांचक कबड्डी मुकाबले में दी मात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Nov 2025 05:47 PM IST
सार

Pushkar Fair 2025: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में स्थानीय खिलाड़ियों और विदेशी सैलानियों के बीच हुए कबड्डी मैच में स्थानीय टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। दर्शकों ने खेल का खूब आनंद लिया। आयोजन ने भारतीय संस्कृति, खेल भावना और अंतरराष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
 

विज्ञापन
Ajmer: Indian Spirit Shines at Pushkar Fair, Local Team Defeats Foreign Tourists in Exciting Kabaddi Match
स्थानीय और विदेशी सैलानियों के बीच हुआ कबड्डी मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

अजमेर का विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 में शनिवार को खेल और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला, जब स्थानीय खिलाड़ियों और विदेशी सैलानियों के बीच कबड्डी का रोमांचक मुकाबला आयोजित किया गया। मेला मैदान में हुए इस खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और मेले के वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।


 

Trending Videos
Ajmer: Indian Spirit Shines at Pushkar Fair, Local Team Defeats Foreign Tourists in Exciting Kabaddi Match
कबड्डी मुकाबले में दांव-पेंच दिखाते स्थानीय और विदेशी सैलानी - फोटो : अमर उजाला

शुरुआत में विदेशी टीम ने बनाई बढ़त
मैच की शुरुआत में विदेशी खिलाड़ियों ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए स्थानीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय खिलाड़ियों ने अपने अनुभव, फुर्ती और रणनीति से मुकाबले का रुख बदल दिया। आखिरकार रोमांच से भरे इस खेल में स्थानीय टीम ने विदेशी सैलानियों को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajmer: Indian Spirit Shines at Pushkar Fair, Local Team Defeats Foreign Tourists in Exciting Kabaddi Match
कबड्डी मैच का लुत्फ उठाते दर्शक - फोटो : अमर उजाला

दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मैच के दौरान मैदान में भारी दर्शक संख्या जुटी रही। दर्शकों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर तालियों और नारों से उत्साहवर्धन किया। विदेशी सैलानियों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने बताया कि वे पहली बार पुष्कर मेले में शामिल हुए हैं और भारतीय संस्कृति तथा देसी खेलों में भाग लेकर बेहद आनंदित महसूस कर रहे हैं।



यह भी पढ़ें- Rajasthan Accident: डंपर ने मजदूरों से भरी लोडिंग टैक्सी को मारी टक्कर, MP के चार लोगों की मौत; 12 हुए घायल
 

Ajmer: Indian Spirit Shines at Pushkar Fair, Local Team Defeats Foreign Tourists in Exciting Kabaddi Match
प्रतिभागी विदेशी सैलानियों को भी किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, मेला बना सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
मुकाबले के समापन पर दोनों टीमों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन पशुपालन विभाग और पर्यटन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देते हैं बल्कि सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देते हैं।
 

विज्ञापन
Ajmer: Indian Spirit Shines at Pushkar Fair, Local Team Defeats Foreign Tourists in Exciting Kabaddi Match
कबड्डी मैच में जीत हासिल करने वाली स्थानीय टीम - फोटो : अमर उजाला

पुष्कर मेला बना वैश्विक मेलजोल का मंच
डॉ. कुलदीप अग्रवाल (पशुपालन विभाग) ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय खेलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। वहीं, विदेशी और स्थानीय खिलाड़ियों ने इस अनुभव को मैत्री, संस्कृति और खेल भावना का अनूठा संगम बताया। पुष्कर मेला एक बार फिर यह साबित कर रहा है कि यह केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल और सांस्कृतिक मेलजोल का प्रतीक बन चुका है।

यह भी पढ़ें- 'चाय-बिस्किट खिला दो, तबीयत ठीक...': जनाना अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed