फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: पति ने अपनी पत्नी की चार शादियां करवाईं, लेकिन अब पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों कर रहा था ऐसा

Thu, 29 Jun 2023 04:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Jun 2023 04:02 PM IST
सार

Rajasthan: पति ने अपनी पत्नी की चार शादियां करवाईं, लेकिन अब पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों कर रहा था ऐसा

विज्ञापन
Alwar fraud assam bride and her husband arrested 4 marriages looteri dulhan Rajasthan Hindi News
पीड़ित युवक ने आठ लाख रुपये खर्च कर की थी शादी। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों के कारनामे आए दिन सामने आते रहते हैं। शादी कराने के नाम पर लड़का पक्ष से मोटी रकम ली जाती है और फिर मौका मिलते ही ये दुल्हनें ससुराल से गहने और नगदी समेट कर फरार हो जाती हैं। 



अलवर जिला पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है जिसका पति खुद अपनी पत्नी की शादी कराता था। अब तक वह अपनी पत्नी की चार शादियां करा चुका है, इसके लिए उसने लड़के वालों से मोटी रकम भी ली थी। शादी के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी मौका देखकर घर में रखे गहनों-नगदी पर हाथ साफ करती और फिर पति के साथ फरार हो जाती। लेकिन, अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। चलिए जानते हैं शातिर दंपति कैसे लोगों को शादी का झांसा देकर ठगते थे...।

Alwar fraud assam bride and her husband arrested 4 marriages looteri dulhan Rajasthan Hindi News
शादी में निभाई गईं थी सभी रस्में। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार अलवर जिले के बानूसर के मीणा मोहल्ले में रहने वाले हरिमोहन मीणा (36) की शादी तीन जून को असम के माधुनी में रहने वाली दीप्ति नाथ से हुई थी। शादी में हरिमोहन के परिवार ने आठ लाख रुपये खर्च किए थे। चार लाख रुपये असम के बालेता नलबारी में रहने वाले लोयकालिता को दिए थे और बाकी के रुपये शादी में खर्च हुए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे अपनी पत्नी दीप्ति पर शक होने लगा था। उसके लग रहा था कि वह भागने की फिराक में है। उसने ये बात अपने घर के सदस्यों को भी बताई थी। 

21 जून की दोपहर एक कार उसके घर के बाहर आकर रुकी और उसमें बैठे ड्राइवर ने हॉर्न बजाया। हॉर्न की आवाज सुनते ही दीप्ति घर के अंदर से भागती हुई आई और कार में बैठ गई। पीछे से हरिमोहन का बड़ा भाई हेमराम बाहर आया, दीप्ति के भागने का अहसास होते ही उसने परिवार के अन्य लोगों को भी आवाज लगा दी। जिसके बाद सभी लोग कार के सामने खड़े हो गए, जिससे वे भाग नहीं पाए।

Alwar fraud assam bride and her husband arrested 4 marriages looteri dulhan Rajasthan Hindi News
तीन जून को हुई थी शादी। - फोटो : अमर उजाला

दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो पता चला की कार में बैठा युवक लोयकालिता कोटपतली से कार लेकर आया था। दीप्ति घर के गहने और रुपये लेकर उसके साथ भागने वाली थी। इसके बाद परिजन दोनों को थाने ले गए। पुलिस ने दीप्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। लोयकालिता ही उसका पति है और उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने लोयकालिता से पूछताछ की तो वह हरिमोहन के परिवार पर दीप्ति को बहला-फुसलाकर अपने घर लाने का आरोप लगाने लगा। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया है कि आरोपी लोयकालिता ने दीप्ति से दूसरी शादी की थी। लोयकालिता अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों को शादी के नाम पर ठगते था। आरोपी लोयकालिता अब तक दीप्ति की चार शादियां करा चुका है। आरोपी दीप्ति को अविवाहित बातकर उसकी शादी करता था। इसके बदले में वह लड़के वालों से मोटी रकम लेता था। शादी के कुछ दिन बाद दीप्ति लोयकालिता को अपनी लोकेशन भेज देती। करीब 15 दिन बाद दीप्ति घर में रखे गहने और रुपये समेटकर लोयकालिता के साथ फरार हो जाती, लेकिन इस बार इनका प्लान सफल नहीं हो पाया और दोनों पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alwar fraud assam bride and her husband arrested 4 marriages looteri dulhan Rajasthan Hindi News
पीड़ित युवक ने आठ लाख रुपये खर्च कर की थी शादी। - फोटो : अमर उजाला

शादी के तीन दिन बाद घर जाने की जिद्द
हरिमोहन ने पुलिस को बताया कि शादी के तीन दिन बाद ही दीप्ति का स्वभाव बदल गया था। वह असम जाने की जिद्द करने लगी थी। कहती थी कि मम्मी-पापा की याद आ रही है, हमने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन है जिससे वह फोन पर बात करती थी। ऐसे में उस पर शक गहरा गया, लेकिन अब जब पकड़ में आई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिससे वह फोन पर बात करती थी वह उसकी बहन नहीं पति लोयकालिता था। वह उसके पल-पल की अपडेट देती रहती थी।

विज्ञापन
Alwar fraud assam bride and her husband arrested 4 marriages looteri dulhan Rajasthan Hindi News
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने इस तरह फंसाया
हरिमोहन मीणा ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की कोटपूतली के पास सुंदरपुरा में रिश्तेदारी है। असम की ही रहने वाली एक महिला उनकी रिश्तेदार है। वह कई साल पहले शादी कर यहां आई थी और तब से यही रह रही है। उस महिला के पास दीप्ति के पति लोयकालिता ने कॉल किया था और दीप्ति की शादी कराने की बात कही थी। बात आगे बड़ी तो हरिमोहन दीप्ति से मिलने असम गया और फिर शादी की बात तय हो गई। शादी के लिए चार लाख रुपये लोयकालिता को दिए गए और इतने ही रुपये शादी में खर्च हुए थे। उसने पुलिस से कहा कि उसे भरोसा नहीं हो रहा कि जिसे वो अपनी पत्नी बनाकर घर आया था उसने उसे ठगने की योजना बनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed