फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ahmedabad Plane Crash: लंदन का सफर, चेहरे पर मुस्कान, डॉक्टर दंपती और मासूम बच्चों की आखिरी उड़ान, तस्वीरें

Thu, 12 Jun 2025 11:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 12 Jun 2025 11:42 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: राजस्थान के बांसवाड़ा में रहने वाले डॉक्टर दंपति ने अपने तीन बच्चों के साथ अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी। उनकी आंखों में भविष्य के सुनहरे सपने थे, नए सफर की खुशी थी। विमान में बैठकर उन्होंने सेल्फी ली, जिसमें सभी चहक रहे हैं। लेकिन, यह सफर और सेल्फी आखिरी साबित हुई।  

विज्ञापन
Rajasthan Banswara doctor Pradeep Joshi his wife and three children died in Ahmedabad plane crash
दो महीने से वीजा का इंतजार कर रहे थे डॉक्टर दंपति। - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का डॉक्टर परिवार खत्म हो गया। हादसे में डॉक्टर दंपति समेत उनके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। डॉक्टर के परिवार में अब सिर्फ उनके माता-पिता की बचे हैं। वे अपने बच्चों को छोड़ने के लिए अहमदाबाद गए थे। हादसे की जानकारी लगने के बाद उनका बुरा हाल है।         



जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा की रातीतलाई कॉलोनी में रहने वाले डॉ. जेपी जोशी के बेटे प्रतीक जोशी, बहू डॉ. कौमी और दंपति के तीन बच्चे  मिराया, नकुल और प्रद्युत लंदन जाने के लिए एयर इंडिया के विमान एआई171 में सवार हुए थे। टेक ऑफ के चंद मिनट बाद यह विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान विमान में 242 यात्री सवार थे।

Rajasthan Banswara doctor Pradeep Joshi his wife and three children died in Ahmedabad plane crash
डॉक्टर दंपति और उनके बच्चों की आखिरी सेल्फी। - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि डॉ. प्रतीक उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में पदस्थ थे। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे लंदन में किसी चिकित्सकीय संस्थान से जुड़ने वाले थे। इसी कारण वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भारत से लंदन जा रहे थे। लेकिन, विमान हादसे ने उनके सपने ही नहीं पूरा परिवार ही खत्म कर दिया। 

Rajasthan Banswara doctor Pradeep Joshi his wife and three children died in Ahmedabad plane crash
डॉक्टर दंपति और उनके बच्चों की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

दंपती के माता-पिता सुरक्षित, अभी अहमदाबाद में 
बांसवाड़ा की मोहन कॉलोनी में रहने वाले डॉ. प्रतीक के मामा डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि उनके माता-पिता सुरक्षित हैं। वे उन्हें सी-ऑफ करने के लिए अहमदाबाद गए थे, अभी वहीं ही हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रतीक के माता-पिता भी बांसवाड़ा में डॉक्टर हैं। डॉ. जेपी जोशी सोनोग्राफी सेंटर संचालित करते हैं। उनकी पत्नी भी चिकित्सक पद से सेवानिवृत्त हैं। वहीं, डॉ. कौमी के पिता सार्वजनिक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता हैं और वर्तमान में वैवाहिक वाटिका का संचालन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Banswara doctor Pradeep Joshi his wife and three children died in Ahmedabad plane crash
डॉक्टर दंपति और उनके बच्चों की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

दो महीने से बांसवाड़ा में थे, बच्चों का नहीं मिल रहा था वीजा  
परिजनों ने बताया कि पेसिफिक मेडिकल कॉलेज से इस्तीफा देने के बाद डॉक्टर प्रतीक पत्नी और बच्चों के साथ बांसवाड़ा में ही थे। उन्हें यहां रहते हुए करीब दो महीने हो गए थे। बच्चों का वीजा नहीं मिल पाने के कारण वे लंदन नहीं जा पा रहे थे। जैसे ही बच्चों का वीजा तैयार हुआ पूरा परिवार लंदन जाने के लिए तैयार हो गया। 

विज्ञापन
Rajasthan Banswara doctor Pradeep Joshi his wife and three children died in Ahmedabad plane crash
डॉक्टर दंपति और उनके बच्चों की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

चेहरे पर थी नई जिंदगी शुरू करने की खुशी
पेसिफिक हॉस्पिटल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने कहा कि डॉ. कौनी दो दिन पहले ही अस्पताल आई थीं। उन्होंने पूरे स्टाफ से मिलकर लंदन जाने की जानकारी दी थी। उनके चेहरे पर नई जिंदगी शुरू करने की खुशी झलक रही थी। किसी ने नहीं सोचा था कि वो आखिरी बार मिल रही हैं। उनके परिवार के निधन से अस्पताल स्टाफ भी दुखी है। जोशी दंपती शांत स्वभाव थे, उन्होंने अपने व्यवहार से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed