सब्सक्राइब करें

शादी की चर्चा: पिता की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर पर ले गया बारात दूल्हा, उसी से दुल्हन लाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 09 Mar 2022 06:06 PM IST
सार

जोधपुर में एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने गया और उसी से लेकर आया। देखिए इस शाही शादी की तस्वीरें

विज्ञापन
Groom bring bride on helicopter in Jodhpur wedding became talk of village
जोधपुर में हेलीकॉप्टर पर आए दूल्हा-दुल्हन - फोटो : Amar Ujala Digital

जोधपुर के पिथावास गांव में मंगलवार को एक युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर घर पहुंचा। हेलीकॉप्टर पर दुल्हन आने की चर्चा पूरे गांव में फैल गई। लोग मौके पर दुल्हन को देखने के लिए जमा हो गए। 


 
Groom bring bride on helicopter in Jodhpur wedding became talk of village
दूल्हा आशीष - फोटो : Amar Ujala Digital

बता दें कि पिथावास निवासी आशीष अपनी दुल्हन श्वेता को हेलीकॉप्टर में लेकर पहुंचा। दूल्हा बना आशीष हेलीकॉप्टर से दुल्हन के घर बीकानेर के नोख गांव अपनी बारात लेकर पहुंचा। दूल्हा श्वेता से शादी करने बीकानेर के नोख गांव गया था। दूल्हा नोख से अपनी दुल्हन को लेकर पिथावास पहुंचा। जहां दूल्हे के परिजनों ने शाही अंदाज में दुल्हन का स्वागत किया।


 
Groom bring bride on helicopter in Jodhpur wedding became talk of village
हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन - फोटो : Amar Ujala Digital

आशीष के पिता होटल व्यवसायी हैं, उनकी शुरू से इच्छा थी कि बेटे की बारात हेलीकॉप्टर से जाए। साथ ही वो दुल्हन को विदा कर हेलीकॉप्टर से लेकर आए। ऐसे में आशीष ने पिता का सपना पूरा करने लिए एक प्राइवेट कंपनी की हेलीकॉप्टर बुक करा ली। हेलिकॉप्टर के उतरने के लिए विशेष रूप से गांव में हेलीपैड का निर्माण कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Groom bring bride on helicopter in Jodhpur wedding became talk of village
गांव में उतरता हेलीकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala Digital

आशीष अपनी बारात लेकर नोख गया था। उसके बाद दुल्हन को विदाई दी गई। इसके बाद दूल्हा और श्वेता हेलीकॉप्टर में सवार होकर पिथावास पहुंचे। पिथावास में आशिष के परिजनों ने बड़े उत्साह के साथ दूल्हा-दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। इस शादी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।

विज्ञापन
Groom bring bride on helicopter in Jodhpur wedding became talk of village
हेलीकॉप्टर में दूल्हा और दुल्हन - फोटो : Amar Ujala Digital

जोधपुर के पिथावस में जैसे ही दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहुंची, ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण हेलीकॉप्टर और दुल्हन को देखने के लिए उतावले दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed