फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: गर्म सलाखों से दागा, पीट-पीटकर दांत तोड़े और फिर इसलिए बुलाई JCB, डायन बताकर बहू के साथ की हैवानियत

Sat, 01 Jul 2023 03:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 01 Jul 2023 03:29 PM IST
सार

बहू को डायन बनाकर ससुराल वालों ने उसे गर्म सलाखों से दागा, उसके दांत तोड़ दिए और बाल भी काट दिए। आरोपियों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उन्होंने बहू को जिंदा दफनाने के लिए जेसीबी भी बुला ली। फिलहाल, पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bhilwara Crime News: Father In Law Tortured Daughter In Law By Calling Her Witch, Burnt With Hot Rods
पीड़िता का अस्पताल में चल रहा है इलाज। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है। यहां एक बहू को डायन बताकर यातनाएं दी गईं। ससुराल वालों ने महिला को गर्म सलाखों से दागा, दांत तोड़ दिए और बाल भी काट दिए। 



आरोपियों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उन्होंने महिला को जेसीबी से गड्डा खोदकर दफनाने की भी कोशिश की। बेटी के साथ हो रही बर्बरता की सूचना मिलने पर पिता उसकी ससुराल पहुंचे और किसी तरह बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ये घटना जिले के जहाजपुर उपखंड की है।

Bhilwara Crime News: Father In Law Tortured Daughter In Law By Calling Her Witch, Burnt With Hot Rods
पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। - फोटो : अमर उजाला

 पीड़ित बेटी के पिता ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पिता ने बताया कि साल 2021 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी अजमेर के एक गांव में की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी को परेशान करने लगे थे। उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों ने उसे पीहर भेजना भी बंद कर दिया था। इस बीच बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया। 

पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने बेटी की शादी अपनी हैसियत के अनुसार की थी। शादी में बर्तन, पंखा, कूलर, टीवी, अलमारी व अन्य सामान सहित सोने-चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नगद दिए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले बेटी को डायन कहकर प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। 

Bhilwara Crime News: Father In Law Tortured Daughter In Law By Calling Her Witch, Burnt With Hot Rods
पीड़िता के दोनों हाथों में गंभीर चाेट आई है। - फोटो : अमर उजाला

24 जून को बुजुर्ग पिता को सूचना मिली की ससुराल वालों ने उसकी बेटी डायन बताकर बुरी तरह पीटा है। इससे उसके दांत टूट गए। उन्होंने उसके बाल काट दिए और गर्म सलाखों से शरीर पर दागा है। जेसीबी बुलाकर उसे जिंदा दफनाने की भी कोशिश की गई। 26 जून को पीड़ित पिता समाज के लोगों और पुलिस को लेकर बेटी के ससुराल पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत होने के चलते डॉक्टरों ने उसे भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhilwara Crime News: Father In Law Tortured Daughter In Law By Calling Her Witch, Burnt With Hot Rods
महिला के पैरों पर भी जलाने के घाव। - फोटो : अमर उजाला

इधर, बुजुर्ग पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है महिला की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed