फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: एक सांप ने एक ही व्यक्ति को 6 दिन में दो बार डसा, दूसरी बार में मौत, जानें अजीबो-गरीब मामला

Fri, 30 Jun 2023 03:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Jun 2023 03:33 PM IST
सार

Rajasthan: एक सांप ने एक ही व्यक्ति को 6 दिन में दो बार डसा, दूसरी बार में मौत, जानें अजीब-गरीब मामला

विज्ञापन
snake bites same person twice in 6 days death in second time Jaisalmer News
सांप ने युवक को छह दिन में दो बार डसा। - फोटो : अमर उजाला

जैसलमेर में सांप के डसने के बाद एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन चले इलाज के बाद व्यक्ति ठीक होकर गया आ गया, लेकिन एक दिन बाद उसी सांप ने व्यक्ति को फिर से डस लिया। व्यक्ति को फिर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस बार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

snake bites same person twice in 6 days death in second time Jaisalmer News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

ये अजीबो-गरीब मामला जैसलमेर के फलसूंड थाना के मेहरानगढ़ गांव से सामने आया है। गांव के करमावली की ढाणी में रहने वाले 44 साल के जासब खान को 20 जून को सांप ने डस लिया था। इसके बाद परिजनों ने उसे पोकरण के अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया। करीब चार दिन चले इलाज के जासब खान ठीक हो गया और घर चला गया।

snake bites same person twice in 6 days death in second time Jaisalmer News
सांप के एक बार डसने से बच गया था जासब खान। - फोटो : अमर उजाला

लेकिन, इसे दुर्भाग्य कहें या सांप का कोई पुराना बदला कि घर पहुंचे के एक दिन 26 जून को उसकी सांप ने एक बार फिर जासब को डस लिया। परिजन उसे एक बार फिर पोकरण के अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, इस बार गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जहां इलाच के दौरान बीते गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
snake bites same person twice in 6 days death in second time Jaisalmer News
दूसरी बार में पूरे शरीर में फैल गया था जहर। - फोटो : अमर उजाला

इस अजीबो-गरीब घटना को लेकर सभी हैरान हैं कि एक ही सांप ने एक व्यक्ति को दो बार क्यों काटा। उनका मानना है कि सांप ने व्यक्ति से कोई पुराना बदला लिया है। उधर, पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद उसके अंतिम क्रिया कर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। मृतक अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था, उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में अब सिर्फ उसकी मां, पत्नी, चार बेटियां और एक पांच साल का बेटा है। जासब खान की मौत के बाद परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed