फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS Tina Dabi Pregnant: मां बनने वाली हैं जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी, पत्र लिखकर मैटरनिटी लीव मांगी

Fri, 30 Jun 2023 02:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Jun 2023 02:22 PM IST
सार

आईएएस टीना डाबी मां बनने वाली हैं। मैटरनिटी लीव के लिए पत्र लिखकर छुट्टी मांगने के बाद उनके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई है। टीना डाबी ने 2022 में डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन
IAS Tina Dabi Pregnant Jaisalmer Collector Tina Dabi about to become a mother wrote letter for maternity leave
आईएएस टीना डाबी - फोटो : अमर उजाला

जैसलमेर कलेक्टर और आईएएस टीना डाबी गर्भवती हैं। वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर मैटरनिटी लीव मांगी है। जिसके बाद उनके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई है। कई दिन से असहज महसूस करने के बाद भी  टीना डाबी अपनी जिम्मेदारियां अच्छे तरीके से निभा रही हैं। बतादें कि आईएएस टीना डाबी ने 20 अप्रैल 2022 को आईएएस अफसर डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ शादी की थी।



टीना डाबी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसलमेर को जल्द ही कोई नया कलेक्टर मिलेगा। टीना डाबी का अब तक का कार्यकाल काफी सरहानीय रहा है। खासकर उन्होंने महिलाओं में बहुत अच्छी पैठ बनाई है। 

IAS Tina Dabi Pregnant Jaisalmer Collector Tina Dabi about to become a mother wrote letter for maternity leave
पाक विस्थापितों से मुलाकात करतीं टीना डाबी। - फोटो : अमर उजाला

लड़के की जगह लड़की हो तो भी चलेगा
बीते दिनों पाक विस्थापित हिन्दुओं के अतिक्रमण हटाने और उसके बाद टीना डाबी द्वारा उन्हें आशियाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी। इसके बाद टीना जब विस्थापितों से मिलने गईं थीं तो वहां मौजूद एक वृद्ध महिला ने खुश होकर उन्हें पुत्र होने का आशीर्वाद दिया था। जिस पर मुस्कराते हुए टीना डाबी ने जवाब दिया था कि लड़के की जगह लड़की होगी तो भी चलेगा।

IAS Tina Dabi Pregnant Jaisalmer Collector Tina Dabi about to become a mother wrote letter for maternity leave
पति प्रदीप गवांडे के साथ टीना डाबी। - फोटो : अमर उजाला

प्रदीप गवांडे से की है दूसरी शादी
बतादें कि 2015 बैच की टॉपर IAS टीना डाबी ने IAS प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की थी। 20 अप्रैल 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले टीना ने IAS अतहर आमिर खान से शादी की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Tina Dabi Pregnant Jaisalmer Collector Tina Dabi about to become a mother wrote letter for maternity leave
पति मनीष कुमार के साथ रिया डाबी। - फोटो : अमर उजाला

टीना डाबी की बहन रिया भी कर चुकी हैं शादी
बतादें कि टीना डाबी की बहन आईएएस रिया डाबी भी शादी कर चुकी हैं। उन्होंने आईपीएस मनीष कुमार के साथ अप्रैल महीने में शादी की है। दोनों के गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज करने की जानकारी सामने आई थी। रिया और मनीष मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में टेनिंग के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों में ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती हो गई और फिर ये प्यार में बदल गई।

विज्ञापन
IAS Tina Dabi Pregnant Jaisalmer Collector Tina Dabi about to become a mother wrote letter for maternity leave
मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए रिया और मनीष। - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी
मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें पहली पोस्टिंग उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) में मिली थी। वहीं, राजस्थान कैडर की रिया डाबी वर्तमान में असिस्टेंट कलेक्टर के तौर में अलवर में तैनात हैं। कुछ समय पहले आईपीएस मनीष कुमार ने अपना कैडर बदलने की अर्जी डाली थी। गृह मंत्रालय ने उनकी अर्जी को मंजूर कर लिया है। मनीष को अब महाराष्ट्र की जगह राजस्थान कैडर दे दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed