Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
International Camel Festival Photos on Second day cultural activities performed in Bikaner Carnival
{"_id":"6226e26e447fc963667d055d","slug":"international-camel-festival-photos-on-second-day-cultural-activities-performed-in-bikaner-carnival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव: बीकानेर कार्निवल में दिखी देश की सांस्कृतिक झलक, कलाकारों के संग झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव: बीकानेर कार्निवल में दिखी देश की सांस्कृतिक झलक, कलाकारों के संग झूमे दर्शक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुखौटे पहने स्कूली बच्चे
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को आयोजित बीकानेर कार्निवल के दौरान पब्लिक पार्क में पूरे देश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य और कलाओं को देखने के लिए मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा। कार्निवल में ऊंट गाड़ी और तांगों पर कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच पब्लिक पार्क की सजावट और रंग बिरंगी रोशनी ने समां बांध दिया।
2 of 5
लोक कलाकार
- फोटो : Amar Ujala Digital
बीकानेर कार्निवल की शुरुआत संभागीय आयुक्त नीरज के पवन और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने हरी झंडी दिखाकर की। इसमें चंग की थाप पर नृत्य करते लोक कलाकार, पचरंगी और चूंदरी साफा पहने सजे धजे रौबीले, पारंपरिक वेशभूषा पहने हुए महिलाएं, स्कूली बच्चियां, अलग-अलग मुखौटे पहले मस्ती से सराबोर बच्चे और इन सबको निहारते आमजन अलग छटा बिखेर रहे थे।
3 of 5
बीकानेर फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : Amar Ujala Digital
कार्निवल में शामिल तांगे सबकी उत्सुकता का केंद्र रहे। यहां से यह हुजूम जूनागढ़ की ओर बढ़ा। वहीं पब्लिक पार्क परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विभिन्न प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाया। इसकी शुरुआत मांड गायन केसरिया बालम से हुई। जहीर चंदवानी और हस्मत के गीत सुनकर सभी के कदम थिरकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भील नृत्य
- फोटो : Amar Ujala Digital
इसके बाद गुजरात का सिद्धि धमाल, जसोल बाड़मेर का गैर नृत्य, हरियाणा का फाग व घूमर,पंजाब का भांगड़ा और जिंदवा, हरियाणा का सिरमोरी नृत्य और सरदारशहर चूरू के डेरू नृत्य करने वाले कलाकारों के साथ दर्शक भी झूमते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
महोत्सव में भांगड़ा करते कलाकार
- फोटो : Amar Ujala Digital
आज होगा ये कार्यक्रम
मंगलवार को सायं 4:30 से 6:30 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में कैमल टैटू और बीएसएफ का एक्रोबेटिक शो आयोजित होगा। ऊंट उत्सव का समापन 8 मार्च को शाम 6 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।