सब्सक्राइब करें

Rajasthan: जयपुर में निकली गणगौर की शाही सवारी, सांस्कृतिक वैभव के साथ गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनी राजधानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Sat, 21 Mar 2026 09:58 PM IST
सार

Jaipur Royal Gangaur Procession: जयपुर में गणगौर की शाही सवारी धूमधाम से निकली, जिसमें लोक कलाकारों और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही। आयोजन में सांस्कृतिक वैभव के साथ गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी देखने को मिली, जिसने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

विज्ञापन
Royal Gangaur Procession Held in Jaipur; A Testament to Cultural Grandeur and Ganga-Jamuni Tehzeeb
जयपुर में निकली गणगौर की शाही सवारी - फोटो : राजस्थान टूरिज्म

जयपुर की ऐतिहासिक चारदीवारी में चैत्र शुक्ल तृतीया के अवसर पर गणगौर की शाही सवारी पारंपरिक धूमधाम के साथ निकाली गई। यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देता नजर आया।

Trending Videos
Royal Gangaur Procession Held in Jaipur; A Testament to Cultural Grandeur and Ganga-Jamuni Tehzeeb
जयपुर में निकली गणगौर की शाही सवारी - फोटो : राजस्थान टूरिज्म

सिटी पैलेस से शुरू हुई शाही सवारी
शाही सवारी की शुरुआत सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से हुई, जहां पूर्व राजपरिवार की ओर से माता गणगौर की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। त्रिपोलिया गेट से जैसे ही सजी-धजी प्रतिमा बाहर आई, ‘गणगौर माता की जय’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Gangaur Procession Held in Jaipur; A Testament to Cultural Grandeur and Ganga-Jamuni Tehzeeb
जयपुर में निकली गणगौर की शाही सवारी - फोटो : राजस्थान टूरिज्म

लोक कला और शाही ठाठ बने आकर्षण
इस भव्य जुलूस में सजे-धजे हाथी, शाही घोड़े और ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने कच्छी घोड़ी, कालबेलिया और चरी नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। करीब 200 लोक कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से आयोजन को जीवंत बना दिया।
 
Royal Gangaur Procession Held in Jaipur; A Testament to Cultural Grandeur and Ganga-Jamuni Tehzeeb
जयपुर में निकली गणगौर की शाही सवारी - फोटो : राजस्थान टूरिज्म

भीड़ और पर्यटकों की मौजूदगी
सवारी के मार्ग पर छोटी चौपड़ तक सड़कों और छतों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी इस आयोजन को देखने पहुंचे और इस सांस्कृतिक विरासत को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। सुहागिनों और कन्याओं ने माता गणगौर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
विज्ञापन
Royal Gangaur Procession Held in Jaipur; A Testament to Cultural Grandeur and Ganga-Jamuni Tehzeeb
जयपुर में निकली गणगौर की शाही सवारी - फोटो : राजस्थान टूरिज्म

तालकटोरा में हुआ पारंपरिक विसर्जन
शाही सवारी आगे बढ़ते हुए तालकटोरा पहुंची, जहां परंपरा के अनुसार माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह दृश्य श्रद्धा और उत्साह का संगम बन गया।

पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर पढ़ी गई ईद-उल-फितर की नमाज, बड़ी संख्या में लोगों ने की सामूहिक इबादत
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed