सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: डिप्टी CM बैरवा घिरे, गहलोत फंसे, ब्लैकमेल-रेप कांड दोषियों को ऐसी सजा, साल की 10 बड़ी घटनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Dec 2024 01:01 PM IST
सार

Year Ender 2024: गुजरते साल में राजस्थान में कई ऐसी घटनाएं हुई जो देश भर में चर्चा का कारण बनी। प्रदेश के पूर्व सीएम गहलोत मुश्किल में फंस गए। अजमेर ब्लैकमेल कांड के दोषियों को 32 साल बाद सजा हुई।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Top 10 Incidents in Rajasthan This Year Ajmer rape case to Prem Chand Bairwa Case
राजस्थान की 10 बड़ी घटनाएं। - फोटो : Amar Ujala

Year Ender 2024: साल 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस साल राजस्थान में ऐसी कई बड़ी घटनाएं-दुर्घटनाएं हुईं जिन्हें दशकों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। कई खबरें ऐसी भी रहीं, जिनकी देशभर में चर्चाओं में रही। आईए, एक- एक कर जानते हैं इन घटनाओं के बारे में...

Trending Videos
Year Ender 2024 Top 10 Incidents in Rajasthan This Year Ajmer rape case to Prem Chand Bairwa Case
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

किरोड़ी के इस्तीफ से लेकर सीआई विवाद
सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पूरे साल चर्चाओं में रहे। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद उन्होंने 4 जून 2024 को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी, लेकिन अभी भी उनका इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। बीते एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर महिला इंस्पेक्टर कविता शर्मा के साथ उनका विवाद हुआ। इसको लेकर 5 दिसम्बर 2024 को उनके मंत्री होने के बावजूद भी किरोड़ी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 Top 10 Incidents in Rajasthan This Year Ajmer rape case to Prem Chand Bairwa Case
सलाखों के पीछे नरेश मीणा। - फोटो : अमर उजाला

समरावता थप्पड़ कांड-नरेश मीणा को जेल
उपचुनाव के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने चुनाव ड्यूटी कर रहे एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ ( 13 नवम्बर 2024 )  मारा। इसके कारण वह अभी भी जेल में बंद हैं। इस घटना के बाद समरावता जल उठा। गांव में पुलिस और नरेश समर्थकों के बीच भीषण जंग हुई।

Year Ender 2024 Top 10 Incidents in Rajasthan This Year Ajmer rape case to Prem Chand Bairwa Case
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा - फोटो : सोशल मीडिया

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा विवादों में घिरे
इससे पहले सितम्बर 2024 में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा अपने नाबालिग बेटे के कारण विवादों में रहे। बैरवा के नाबालिग बेटे ने सोशल मीडिया पर एक रील डाली जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ जीप चला रहे थे और परिवहन विभाग की गाड़ी उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी। विवाद के चलते बैरवा को सफाई भी देनी पड़ी और जीप का चालान भी करवाया गया।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Top 10 Incidents in Rajasthan This Year Ajmer rape case to Prem Chand Bairwa Case
अजमेर कांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अजमेर ब्लैकमेल कांड में 32 साल बाद फैसला
देश को झकझौरने वाले 32 साल पुराने अजमेर ब्लैकमेल-रेप कांड में इस साल कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। अजमेर की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट दो के माननीय न्यायाधीश ने 6 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। साथ ही 5-5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। करीब 32 साल पहले अजमेर में हुए इस सेक्स स्कैंडल केस में 100 से अधिक कॉलेज छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उस वक्त यह देश का सबसे बड़ा ब्लैकमेल कांड बना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed