{"_id":"67b5a809ff098166b607a050","slug":"rajasthan-controversy-during-dalit-groom-s-horse-riding-in-sanchore-jalore-hindi-news-2025-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दूल्हे की घोड़ी लेकर भागे दबंग, पुलिस ढूंढ़कर लाई, SDM, एसपी और डीएसपी की सुरक्षा में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दूल्हे की घोड़ी लेकर भागे दबंग, पुलिस ढूंढ़कर लाई, SDM, एसपी और डीएसपी की सुरक्षा में हुई शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Feb 2025 04:21 PM IST
सार
सांचौर के हरियाली गांव में दबंग दलित दूल्हें की घोड़ी लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घोड़ी को वापस लेकर आई, जिसके बाद पुलिस के पहले में शादी की रस्में हुईं। सुबह दूल्हा दुल्हन अपने साथ लेकर विदा हुआ।
विज्ञापन
1 of 4
शादी समारोह में घोड़ी पर बैठने को लेकर विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर में दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ाई के दौरान विवाद हो गया। चार दबंग युवक दूल्हे की घोड़ी लेकर भाग गए। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम, एसपी और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी करवाई गई। शादी के दौरान पुलिस और प्रशासन भी मौजूद रहा।
Trending Videos
2 of 4
शादी समारोह में घोड़ी पर बैठने को लेकर विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, जालौर के सांचौर में मंगलवार रात करीब 11 बजे दलित दूल्हा घोड़ी पर बैठकर तोरण मारने ही वाला था कि इससे पहले विवाद हो गया। इस दौरान दूल्हें के घोड़ी पर नहीं बैठने देने की धमकी देने वाले चार आरोपी घोड़ी लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को ढूंढ़ती रही और फिर घोड़ी लेकर आई। इसके बाद पुलिस पहरे में युवक की शादी की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
शादी समारोह में घोड़ी पर बैठने को लेकर विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, सांचौर के हरियाली गांव के रहने वाले सुरेश कुमार के परिवार में शादी समारोह था। बेटी पूजा की शादी बालोतरा निवासी सुनील के साथ तय की गई थी। मंगलवार देर रात बारात हरियाली पहुंची। परंपरा के अनुसार, दूल्हे को तोरण तक घोड़ी पर जाना था। इसे लेकर दबंग युवकों ने पहले ही परिवार को धमकी दी थी कि दूल्हे को घाड़ी पर नहीं बैठने देंगे। विवाद से बचने के लिए परिवार ने मात्र 50 फीट की दूरी तक घोड़ी पर चलकर रस्म पूरी करने की योजना बनाई थी। लेकिन, रस्म से पहले रात करी साढ़े 11 बजे चार युवक वहां पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान वे घोड़ी छीनकर भाग गए।
4 of 4
शादी समारोह में घोड़ी पर बैठने को लेकर विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही सांचौर और झाब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एडीएम दौलतराम, एसपी ज्ञानचंद यादव, डीएसपी कांबले शरण गोपीनाथ और एसडीएम प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों से घोड़ी वापस दिलवाई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को घोड़ी पर बिठाकर शादी की रस्में पूरी करवाई गईं। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शादी के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।