सब्सक्राइब करें

Parineeti-Raghav Wedding: इस होटल में शादी करेंगे परिणीति-राघव, एक कमरे का किराया 10 लाख तक, देखें तस्वीरें

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

उदयपुर का होटल द लीला पैलेस देश के शानदार होटलों में शुमार है। यहां एक रात रुकने के लिए आपको 30 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। इसी होटल में राघव और परिणीति की 23 और 24 सितंबर को शादी के बंधन में बधेंगे।

विज्ञापन
Parineeti-Raghav Wedding: Raghav Chadda Parineeti Chopra will get Mmarried at the Leela Palace in Udaipur
होटल द लीली पैलेस - फोटो : The Leela Palace

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे राजस्थान के उदयपुर के होटल द लीली पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में शादी करेंगे। दोनों की शादी समारोह के कार्यक्रम 23 और 24 सितंबर को आयोजित होंगे। 





मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राघव और परिणीति की शादी में 200 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। इनमें 50 से ज्यादा मेहमान मनोरंजन और राजनीति जगत से जुड़े वीवीआईपी गेस्ट भी शामिल हो सकते हैं। राघव और परिणीति की शादी के कार्यक्रम होटल लीला पैलेस में होंगे, जबकि मेहमानों के रुकने की व्यवस्था उदयविलास होटल में की गई है। इसके अलावा आसपास के तीन अन्य होटल भी बुक किए गए हैं। बतादें कि 13 मई 2023 को राघव और परिणीति की रिंग सेरेमनी दिल्ली के कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में हुई थी। करीब दो महीने पहले दोनों ने उदयपुर आकर शादी के होटल्स की लोकेशन देखी थी। 






जानकारी के अुनसार 23 सितंबर को हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत समेत अन्य रस्में होंगी। अगले दिन 24 सितंबर को राघव और परिणीति शादी के बंधन में बधेंगे। इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। इसके अलावा परणीति की बहन और फेमस अमिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ शादी में शिरकत करेंगी।  



बतादें कि उदयपुर का होटल द लीला पैलेस देश के शानदार होटलों में शुमार है। यहां एक रात रुकने के लिए आपको 30 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। इस लग्जरी होटल के सबसे सस्ते ग्रांडे हेरिटेज गार्डन व्यू रूम का एक रात का किराया करीब 30 हजार रुपए है। वहीं, महाराजा सुइट का किराया 9 लाख रुपए से ज्यादा है। टैक्स मिलाकर ये 10 लाख रुपए से अधिक पड़ता है। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed