सब्सक्राइब करें

Rajasthan News: पुलिस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, पूनिया को धक्का देकर नीचे गिराया, पूर्व मंत्री अरुण का हाथ टूटा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 20 Sep 2022 08:08 PM IST
सार

Rajasthan News: पुलिस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, पूनिया को धक्का देकर नीचे गिराया, पूर्व मंत्री अरुण का हाथ टूटा

विज्ञापन
Rajasthan News BJP March On Lumpi Virus In Jaipur Satish Poonia Arun Chaturvedi
पूनिया को धक्का देती पुलिस, पूर्व मंत्री अस्पताल पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा सड़क पर उतर आई। भाजपा नेताओं ने लंपी, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध सहित अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा घेरने की योजना बनाई थी। सड़क पर उतरे भाजपा नेताओं को रोकने लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी। जयपुर के सहकार मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिस से भिड़ गए।

Trending Videos
Rajasthan News BJP March On Lumpi Virus In Jaipur Satish Poonia Arun Chaturvedi
पुलिस से हुआ टकराव। - फोटो : अमर उजाला

बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को पुलिसवालों ने धक्का मार दिया। जिससे वह नीचे गए। बताया जा रहा है कि नीचे गिरने से उन्हें हल्की खरोचें आईं है। प्रदर्शन के दौरान सबसे गंभीर चोट पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी को लगी है। उनके हाथ टूट गया, हालांकि यह कैसे हुआ अब तक यह साफ नहीं हो पाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan News BJP March On Lumpi Virus In Jaipur Satish Poonia Arun Chaturvedi
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, भाजपा ने मंगलवार को कई मुद्दों पर विधानसभा का घेराव करने की योजना बनाई थी। जयपुर भाजपा कार्यालय में सुबह से ही पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई थी। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से विधानसभा घेराव के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें सहकार मार्ग पर रोक दिया। 

यहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता पूनिया के रथ के साथ आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने के लिए समझाइश की, लेकिन वह नहीं माने। पूनिया बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध करने लगे तो पुलिसकर्मचारियों ने उन्हें धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर गए। काफी देर चले हंगामे के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। 

Rajasthan News BJP March On Lumpi Virus In Jaipur Satish Poonia Arun Chaturvedi
भाजपा कार्यालय में सभा का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

पूनिया बोले- कांग्रेस का श्राद्ध होगा
इससे पहले भाजपा कार्यालय में सभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सतीश पूनिया ने कहा, अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है, 2023 में कांग्रेस का भी श्राद्ध हो जाएगा। देश और प्रदेश से कांग्रेस सरकार का सफाया होना है। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार सदन और धरातल दोनों से भागना चाह रही है, लेकिन प्रदेश की जनता और भाजपा उसे भागने नहीं देगी। उन्हें एक-एक बात का जवाब देना पड़ेगा। पूनिया ने कहा, अभी हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा लंपी वायरस है। सरकारी आंकड़े में 10 लाख गाय संक्रमित हुईं हैं और 57 हजार के करीब की मौत हुई, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इस वायरस ने प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा गायों को अपनी चपेट में लिया है। वहीं, 10 लाख से ज्यादा गौवंश का नुकसान हुआ है। यह सरकार की संवेदनहीनता का सबूत है। 

विज्ञापन
Rajasthan News BJP March On Lumpi Virus In Jaipur Satish Poonia Arun Chaturvedi
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : सोशल मीडिया
मंत्री खाचरियावास बोले- भाजपा का प्रदर्शन बना नाटक 
इधर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा के प्रदर्शन को नाटक बताया। उन्होंने कहा, भाजपा का प्रदर्शन पूरी तरह से नाटक साबित हुआ। भाजपा प्रदर्शन में भीड़ नहीं जुटा पाई, क्योंकि राजस्थान जानता है कि भाजपा गाय के नाम पर राजनीति कर रही है। मोदी सरकार उस समय गुजरात में लंपी वायरस को लेकर सावधान हो जाती तो ये हालात नहीं होते। जिस तरह चीतों को लाने के लिए पूरे देश में उत्सव मनाया गया, उसी तरह प्रधानमंत्री गायों को बचाने के लिए मुहिम चलाते हैं तो देश में लाखों गायों को मौत से बचाया जा सकता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed