{"_id":"6308a1b1f0cf7d4264532444","slug":"rajasthan-student-union-election-voting-over-see-unique-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Student Union Election: राजस्थान में वोटिंग खत्म, कल आएगा चुनाव परिणाम, देखें छात्र राजनीति की अनोखी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Union Election: राजस्थान में वोटिंग खत्म, कल आएगा चुनाव परिणाम, देखें छात्र राजनीति की अनोखी तस्वीरें
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:21 PM IST
सार
Student Union Election: राजस्थान में वोटिंग खत्म, कल आएगा चुनाव परिणाम, देखें छात्र राजनीति की अनोखी तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 9
छात्र संघ चुनाव की तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को हो रहा मतदान खत्म हो गया है। यहां सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक वोटिंग हुई। राजस्थान यूनिवर्सिटी में 48 फीसदी मतदान हुआ है। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय कॉलेज में 76 फीसदी, महाराजा कॉलेज में 61.60 फीसदी, कॉमर्स कॉलेज में 39.79 फीसदी, महाराजा संस्कृत कॉलेज में 35 फीसदी, महारानी कॉलेज में 34.19 फीसदी, राजस्थान कॉलेज में 58.12 फीसदी और कॉमर्स कॉलेज में 63.99 फीसदी मतदान हुआ है।
इधर, मतदान के दौरान चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं। जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह रहा। वोट के लिए प्रत्याशी कभी घुटनों के बल बैठ गए तो कभी पैर पकड़ उन्हें वोट देने की अपील करने लगे। आइए आपको दिखाते हैं छात्र संघ चुनाव की कुछ ऐसी तस्वीरें...
Trending Videos
2 of 9
छात्रसंघ चुनाव की तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला
इस बार राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। एबीवीपी के नरेंद्र यादव, एनएसयूआई की रितु बराला, निर्दलीय निर्मल चौधरी, निहारिका जोरवाल, प्रताप भानू मीणा और हितेश्वर बैरवा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की साक्षी शर्मा, एनएसयूआई की निकिता फामरा और निर्दलीय कमल किशोर बेनीवाल, ट्विंकल शर्मा, अमीशा मीणा, मुस्कान शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं। कल शनिवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद इनकी किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
छात्र संघ चुनाव की तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र यादव ने घुटनों के बल बैठकर मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं, एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ रहीं रितु बराला ने हाथ जोड़कर वोट देने की अपील की।
4 of 9
छात्र संघ चुनाव की तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला
पाली गर्ल्स कॉलेज से एबीवीपी की प्रत्याशी रेणू खारवाल को चुनाव जिताने में उनके परिजन भी मदद कर रहे हैं। वोटिंग के दौरान रेणू की तीन भाभियों रेखा, मंजू और अरूणा ने वोट देने आए छात्रों से रेणू को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
5 of 9
छात्र संघ चुनाव की तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला
भरतपुर के महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से एबीवीपी के प्रत्याशी पवन चिकसाना मतदाताओं के पैर पकड़कर जमीन पर लेट गए। उन्होंने वोटर्स से उनके पक्ष में वोट देने की मिन्नत की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।