श्रीगंगानगर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने कार में बैठकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। देखते ही देखते कार में आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में युवक बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
'वो जोर से चिल्लाया... पर बाहर नहीं आई प्रेमिका': घर के सामने कार में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग, मौत
Sriganganagar News: श्रीगंगानगर में युवक ने प्रेमिका के घर के सामने कार में बैठकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। दमकल ने आग बुझाई, लेकिन युवक की मौत हो गई। पुलिस को कई आईडी और दस्तावेज मिले हैं, जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर, पहचान में जुटे अधिकारी
घटना की सूचना पर सीओ (ग्रामीण) राहुल यादव, कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कार में तलाशी के दौरान दो दर्जन से अधिक आईडी कार्ड, चार-पांच रजिस्टर, दो-तीन डायरियां और दो ट्रॉली बैग मिले हैं। कुछ दस्तावेज आग में जल चुके हैं। कार से मिले कागजातों और फोटो के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान कर रही है। प्रारंभिक जांच में मृतक का नाम सुरजीत पुत्र राजेंद्र, निवासी पंजाब बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Jaipur Building Collapse: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक की मौत; मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी
तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों
पुलिस पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि वह पिछले तीन साल से सुरजीत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों कभी भीलवाड़ा, कभी उदयपुर और अन्य शहरों में साथ रहे। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद युवती अपने पावन धाम रोड स्थित घर आकर रहने लगी थी। इसी बात से नाराज होकर सुरजीत ने यह कदम उठाया।
मौत या हत्या- जांच में जुटी पुलिस
सीओ राहुल यादव ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या, हत्या या कोई अन्य हादसा है। फिलहाल पुलिस ने सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर भी जांच जारी है। मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है ताकि पहचान की पुष्टि की जा सके।
यह भी पढ़ें- Anta By-poll 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव कल, 268 केंद्रों पर मतदान करेंगे 2.28 लाख मतदाता