सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rajasthan: नुपुर शर्मा के समर्थक की हत्या के बाद उदयपुर में बवाल, इंटरनेट सेवा बंद, गहलोत ने की शांति की अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Jun 2022 07:05 PM IST
सार

नुपुर शर्मा के समर्थक की हत्या के बाद उदयपुर में बवाल

विज्ञापन
Tension in Udaipur after murder of Nupur Sharmas supporter Internet service suspended CM Gehlot appeals for peace
लोगों की भीड़ ने लगाई आग। - फोटो : ani

उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक कन्हैलाल की हत्या के बाद बवाल शुरू हो गया है। सैकड़ों लोग सड़क पर उतरकर कन्हैलाल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। एक दो जगह-जगह आगजनी की घटना भी सामने आई है। मालदास बाजार में दुकानें बंद कर दी गई हैं। उधर, पुलिस ने शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। हालात काबू में करने के लिए शहर में बड़ी संख्या मं पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

Trending Videos
Tension in Udaipur after murder of Nupur Sharmas supporter Internet service suspended CM Gehlot appeals for peace
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग। - फोटो : ani

कन्हैलाल की हत्या के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, उदयपुर की यह घटना मामूली घटना नहीं है, ये कल्पना से बाहर है कि कोई व्यक्ति ऐसा भी कर सकता है। हम चाहते हैं कि ऐसे समय में तनाव पैदा न हो, सब मिलकर शांति से रहें। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगी हुई है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार की जाएगी। उन्होंने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास न करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tension in Udaipur after murder of Nupur Sharmas supporter Internet service suspended CM Gehlot appeals for peace
शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद। - फोटो : ani

गहलोत ने कहा, यह चिंता की बात है। इस प्रकार से किसी की हत्या कर देना दुखद और शर्मनाक है। माहौल ठीक करने की जरूरत है। पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है। मैं बार-बार पीएम और गृह मंत्री को बोलता हूं कि देश को संबोधित करें। पीएम को अपील करनी चाहिए कि हम किसी भी कीमत पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सब प्रेम और भाईचारे से रहें।  

Tension in Udaipur after murder of Nupur Sharmas supporter Internet service suspended CM Gehlot appeals for peace
यह दोनों है हत्या के आरोपी। - फोटो : ani
दुकान में घुसकर काटी गर्दन
दरअसल, हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल टेलरिंग की दुकान चलाता है। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक से दुकान में घुसे दो मुस्लिम युवकों ने गड़ासे से उस पर हमला कर दिया। करीब सात वार करने से उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आया उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से हो गया है। उसे इलाज के लिए शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है। बाजार बंद हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed