फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agniveer bharti: सुजानपुर में अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में दिखा गजब का जोश, देखें तस्वीरें

Mon, 29 Aug 2022 10:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Agniveer bharti, youth showed great passion to become Agniveer in Sujanpur, see photos
अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में जुनून। - फोटो : संवाद

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर की ओर से करवाई जा रही अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार को सुजानपुर टीहरा मैदान में भर्ती के दौरान मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बावजूद युवाओं का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा। पहले दिन सेना भर्ती कार्यालय की ओर से बिलासपुर की तहसील घुमारवीं, भराड़ी और श्री नयना देवी के 2,500 अभ्यर्थी भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बुलाए गए थे। 1,792 अभ्यर्थी भर्ती मैदान में पहुंचे। सुबह भर्ती शुरू होने के बाद करीब सवा छह बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।



डेढ़ घंटे तक हुई भारी बारिश के कारण मैदान में पानी जमा हो गया।  इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक भर्ती प्रक्रिया रुकी रही। पहले दिन महज 345 अभ्यर्थी ही मैदान की बाधा पार कर पाए हैं। यह भर्ती आठ सितंबर तक चलेगी। इस दौरान अग्निवीर सिपाही समान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्रिवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 

Agniveer bharti, youth showed great passion to become Agniveer in Sujanpur, see photos
अग्निवीर बनने के लिए दौड़े युवा। - फोटो : संवाद

मंगलवार को भर्ती में भाग लेने के लिए 2,548 युवा बुलाए गए हैं। इनमें से बिलासपुर की तहसील सदर, झंडूता और नम्होल के 2,440 युवा और ऊना की भरवाईं तहसील के 108 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं।  सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि भर्ती के पहले दिन 2,500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1,792 युवा भर्ती में पहुंचे। 345 ने दौड़ पूरी की।

Agniveer bharti, youth showed great passion to become Agniveer in Sujanpur, see photos
अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में जुनून। - फोटो : संवाद

उन्होंने अपील की है कि फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग न करें और लुभावने वायदों में न आएं। भर्ती रैली पूरी तरह पारदर्शिता से होगी  गौरतलब है कि अग्निवीर सिपाही, सामान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निपथ क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निपथ ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निपथ ट्रेड्समैन आठवीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती हो रही है।  साढ़े 17 से 23 वर्ष तक के ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी भर्ती में भाग ले रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agniveer bharti, youth showed great passion to become Agniveer in Sujanpur, see photos
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : संवाद

फर्जी एडमिट कार्ड को लेकर भर्ती कार्यालय ने सख्ती अपनाई है। अभ्यर्थियों को फर्जी दस्तावेज न लाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।  किसी तरह का ड्रग्स लेकर भर्ती में आने वालों पर भी सेना की नजर रहेगी। ऐसे संदिग्धों की सैंपलिंग करवाई जाएगी।  सेना भर्ती के लिए सुजानपुर जाने वाले युवाओं को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल, कोई अतिरिक्त बस शुरू नहीं की गई है, लेकिन एचआरटीसी ने तैयारी कर रखी है। फिर भी अतिरिक्त बस भेजने की जरूरत है तो सुजानपुर के लिए अतिरिक्त बस भेजी जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से यह मांग आई है। रविवार को ऐसी कोई जरूरत महसूस नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Agniveer bharti, youth showed great passion to become Agniveer in Sujanpur, see photos
भर्ती में बारिश ने डाला खलल। - फोटो : संवाद

सुजानपुर टीहरा में पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थियों की भर्ती रैली के बाद 7 से 11 नंबर तक अंबाला के खारगा स्टेडियम में प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी। इसके लिए नौ अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। यह पंजीकरण सात सितंबर तक होगा। साढ़े सत्रह से 23 साल की युवतियां पंजीकरण करवाकर इस भर्ती रैली में भाग ले सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed