सब्सक्राइब करें

हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, 3636 से अधिक पद भरे जाएंगे, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
big decisions of himachal cabinet held in shimla on 02 december
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 3636 नए पद भरे जाएंगे। कैबिनेट बैठक में टीजीटी के 1304, शास्त्री के 1049, जेबीटी के 693 और भाषा अध्यापकों के 590 नए पद भरने को मंजूरी दी गई। नई भर्ती को मंजूर करते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) से नियुक्त 1600 शिक्षकों की छुट्टी करने का भी फैसला लिया है। सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के 1600 पद पहली बार रिक्त पद घोषित करते हुए इनके स्थान पर स्थायी शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया है।

Trending Videos
big decisions of himachal cabinet held in shimla on 02 december
- फोटो : अमर उजाला

शिक्षकों के 3636 नए पदों पर बैचवाइज और कमीशन के माध्यम से पचास-पचास फीसदी पद भरे जाएंगे। टीजीटी के कुल 1304 पदों में से 684 पद आर्ट्स, 359 पद नॉन मेडिकल और 261 पद मेडिकल संकाय से भरे जाएंगे। सामान्य श्रेणी के आर्थिक तौर पर कमजोर आवेदकों को भी इस भर्ती में पहली बार आरक्षण मिलेगा। सालाना चार लाख से कम आय वाले परिवार इस आरक्षण का लाभ उठा सकेंगे। शिक्षकों की इस भर्ती में गैर हिमाचलियों के लिए कड़ी शर्तें लागू होंगी। प्रदेश से दसवीं और जमा दो कक्षा पास करने वाले बाहरी राज्यों के लोग ही इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
big decisions of himachal cabinet held in shimla on 02 december
- फोटो : अमर उजाला

मंडी के नजदीक नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए प्रदेश सरकार तथा भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित करने के प्रारूप को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी है। पर्यटन विभाग के निदेशक को एएआई के साथ समझौता ज्ञापन तथा अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर करने के अधिकृत किया गया है। मंडी के बल्ह घाटी में हवाई अड्डा बनाना प्रस्तावित है। इसका निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में 2400 मीटर लंबा रनवे बनाया जाएगा। इस पर कुल खर्च करीब 2000 करोड़ आएगा। इसका खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। हवाई अड्डा शुरू होने के बाद इसमें भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का 51 फीसदी और सरकार का 49 फीसदी शेयर रहेगा। हवाई अड्डे के निर्माण के लिए करीब 3400 बीघा भूमि का अधिग्रहण होगा। मंडी में हवाई अड्डा बनने से प्रदेश में पर्यटन को पंख लगेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। बीते काफी समय से मुख्यमंत्री इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठा रहे हैं। 




 

big decisions of himachal cabinet held in shimla on 02 december
- फोटो : अमर उजाला

मंत्रिमंडल ने मिशन अंत्योदय योजना लागू करने को स्वीकृति दी। इस फैसले से प्रदेश के एक लाख गरीब परिवारों में से सर्वे कर राहत पहुंचाई जाएगी। ऐसे परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीण विकास विभाग इस कार्य के लिए प्रदेश के एक लाख परिवारों के घरों में जाकर सर्वेक्षण करेगा। इस सर्वे से सरकार जानने का प्रयास करेगा कि क्या ये परिवार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं अथवा नहीं। दूसरे चरण में इन परिवारों की आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। सरकार तीसरे चरण में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास करेगी।


 

विज्ञापन
big decisions of himachal cabinet held in shimla on 02 december
- फोटो : अमर उजाला

विभिन्न विभागों में 50 से ज्यादा पद भरने का फैसला लिया गया। लोनिवि के वास्तुकार विंग में सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर बैचवाइज विभिन्न श्रेणियों के 10 पद भरे जाएंगे। आयुर्वेद विभाग में दैनिक भोगी आधार पर पंचकर्मा मालिश करने वालों के 35 पद सृजित कर भरेंगे। श्रम एवं रोजगार विभाग में जिला श्रम अधिकारी का रिक्त पद भरा जाएगा। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed