मजबूर महिलाओं से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाने की आरोपी मुख्य सरगना को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब पुलिस मामले में मकान मालिक से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस इस तह तक जाना चाहती है कि देह व्यापार का धंधा किराये के मकान में कब से चल रहा था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी?
सेक्स रैकेट: रेस्क्यू की गई महिलाओं को नारी निकेतन भेजने की तैयारी, मकान मालिक पर कसेगा शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं पुलिस मामले में अन्य कड़ियों को भी जोड़ने के प्रयास में है। रविवार देर रात पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर मुख्य सरगना को दो महिलाओं का सौदा करते रंगे हाथों धरा था। वहीं दोनों महिलाओं को पुलिस ने रेस्क्यू किया था। मेडिकल चेकअप के बाद अब दोनों को पुलिस नारी निकेतन में भेजने की तैयारी कर रही है।
लेकिन तीनों महिलाएं पुलिस की रडार में रहेंगी ताकि फिर देह व्यापार कर रैकेट सक्रिय न हो सके। दोनों महिलाएं 35 से 40 वर्ष के बीच की हैं। जबकि एक शादीशुदा है और दूसरी विधवा है। दोनों की दो संतानें हैं। पुलिस को दिए बयान में दोनों ने कहा था कि आर्थिक तंगी के कारण वह दोनों इस धंधे में आई हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने जमानत की पुष्टि की है।
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला घर में चला रहा थी वेश्यावृत्ति का धंधा, दो युवतियों को किया रेस्क्यू
पुलिस को दिए बयान में दोनों ने कहा है कि उनके जिस्म का सौदा मुख्य सरगना दो से तीन हजार में करती थी और आधे से अधिक रकम खुद रख लेती थी। सारा काम फोन पर होता था। बुकिंग भी फोन पर होती थी और कस्टमर से कब कहां मिलना है इसकी जानकारी भी इन्हें फोन पर मिलती थी। अधिकांश ग्राहक युवा रहते थे।
सेक्स रैकेट मामले में नया खुलासा, तीन हजार में होता था सौदा, ऐसे चलता रहा धंधा
पुलिस ने मंडी में पंद्रह दिन में दूसरा सेक्स रैकेट पकड़ा है। इससे पहले पुलिस ने छह जुलाई को मंडी शहर के साथ सटे एक होटल में देह व्यापार के धंधे का भंडफोड़ किया था जिसमें पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर जाल बिछाया और दो युवतियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया था और एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।