{"_id":"23601eff12bfc057225d6080221d4ee4","slug":"burglary-at-chief-minister-virbhadra-singh-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी
Mon, 26 Oct 2015 09:06 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सराहन स्थित महल शांतिकुंज में चोरी होने से प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चोर यहां से करीब तीन किलो चांदी का सामान आराम से चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इनपुट: मोहन मेहता, सराहन (रामपुर बुशहर)
सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी
2 of 10
मुख्यमंत्री प्रदेश से बाहर थे, लिहाजा उनके गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले ज्यादातर पुलिस अफसर छुट्टियां मना रहे थे। अब जब मुख्यमंत्री का घर ही चोरों से सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की बिसात ही क्या। एडीजीपी कानून व्यवस्था संजय कुंडू और एएसपी ग्रामीण संदीप धवल शिमला से दोपहर बाद वारदात स्थल पर पहुंचे।
सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी
3 of 10
चोरों ने महल के कॉमन दरवाजे का ताला लोहे की रॉड से तोड़ कर चोरी की है। चोरों ने दशहरा उत्सव का फायदा उठाकर की चोरी की। माना जा रहा है कि महल में चोरी करने वालों को पहले से ही पता था कि परिसर में सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं हैं। इन चोरों को यह भी मालूम था कि किन कमरों में कीमती सामान है। चोर मां भीमाकाली का चांदी का मोमेंटो, चार चांदी के गमले, दो चांदी के चौंरी और मुख्यमंत्री के कमरे में रखा चांदी जड़ित टेबल लैंप ले उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी
4 of 10
चोरों ने मंदिर के समीप हनुमान मंदिर में रह रहे बाबा के दरवाजे को बंद कर दूसरे कमरे में भी तलाशी ली। महल के प्रबंधक प्रेम राज महल से बाहर थे। सबसे पहले प्रबंधक को ही सूचना दी गई कि कोई चौकीदारों को बाहर से बंद कर गया है। ये चौकीदार रात साढ़े 12 बजे सोए थे। इसके बाद प्रबंधक और अन्य लोगों ने देखा कि चोर महल के दरवाजे को तोड़कर पूरा महल टटोलकर पुराना कीमती सामान चोरी कर गए हैं।
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी
5 of 10
प्रबंधक ने इसके बाद पुलिस और मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों को महल में चोरी की सूचना दी। पुलिस ने महल में उस स्थान का मुआयना भी किया, जहां से सामान चोरी हुआ है। सूत्रों के अनुसार महल के पीछे से जाकर चोरों ने उस दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था, जहां वे सो रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।