फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षा निदेशालय से आदेश जारी, इन शिक्षकों को जारी होंगे नोटिस

Fri, 07 Sep 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
directorate of higher education himachal pradesh notice to teachers

टीचर डायरी समय से नहीं भरने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को को आदेश जारी कर डायरी नहीं भरने वाले और लेसन प्लान नहीं बनाने वाले शिक्षकों को तलाशने के आदेश दिए हैं। निदेशालय के अफसरों के औचक निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में इसको लेकर भारी खामियां सामने आई हैं।

directorate of higher education himachal pradesh notice to teachers

अधिकांश स्कूलों में निरीक्षण के दौरान डायरियां खाली ही मिली हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया है कि सभी प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को डायरियां मेंटेन करवाने के आदेश दिए हैं। आदेशों को नहीं मानने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाबतलबी की जाएगी।

directorate of higher education himachal pradesh notice to teachers

नौवीं से बारहवीं कक्षा वाले सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को टीचर डायरी को नियमित तौर पर भरना अनिवार्य किया गया है। स्कूली बच्चों को क्या पढ़ा दिया गया है? क्या पढ़ाना है? स्कूल में अन्य क्या गतिविधियां की जा रही हैं? इसकी पूरी जानकारी टीचर डायरी में लिखी जाती है। इसके अलावा बच्चों को पढ़ाने के लिए क्या लेसन प्लान बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
directorate of higher education himachal pradesh notice to teachers

इसका उल्लेख भी डायरी में किया जाता है, लेकिन कई शिक्षकों इसको लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ अब उच्च शिक्षा निदेशालय सख्त कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
directorate of higher education himachal pradesh notice to teachers

निदेशालय ने प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने को कहा है। इसके अलावा शिक्षकों को इस संदर्र्भ में जागरूक भी किया जाएगा। इस मामले को लेकर उठाए गए कदमों की रिपोर्ट निदेशालय भेजने को भी कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed