फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर की सलाह: इन कारणों से डिप्रेशन का शिकार हो रहे लोग, ऐसे पाएं निजात

Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
doctor advice shimla: how to get out from depression and what causes depression
डेमो

अवसाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जोकि समाज के लिए चिंता का विषय है। वर्तमान रहन-सहन, नशे के बढ़ते प्रभाव, मोबाइल के अधिक प्रयोग और पारिवारिक समस्याओं के चलते लोग अवसाद यानी डिप्रेशन का अधिक शिकार हो रहे हैं। 

doctor advice shimla: how to get out from depression and what causes depression

अवसाद के शिकार हुए लोग अपनी जीवन लीला तक समाप्त कर लेते हैं। ऐसे में यह समाज के लिए चिंतनीय विषय है। डिप्रेशन के लक्षण शुरूआत में ही पता चलने पर इसका काउंसलिंग से भी इलाज किया जा सकता है, लेकिन यदि लक्षणों के बाद देर हो जाए तो मरीज की स्थिति के हिसाब से उपचार होता है।

doctor advice shimla: how to get out from depression and what causes depression

अमूमन साढ़े चार से छह माह का पहला दवाई कोर्स चलता है। अगर लक्षण होने के बावजूद मरीज या उसके परिजन तुरंत चिकित्सक को नहीं दिखाते हैं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
doctor advice shimla: how to get out from depression and what causes depression
- फोटो : social media

डिप्रेशन के मुख्य कारण पारिवारिक समस्याएं या जिम्मेदारी बढ़ने, नशे की लत, मौसम में बदलाव, परीक्षाएं, मोबाइल फोन और अकेलापन आदि प्रमुख हैं। इससे मुख्यतया 20 से 40 साल तक और 60 से अधिक वर्ष वाले लोग ग्रस्त होते हैं।

विज्ञापन
doctor advice shimla: how to get out from depression and what causes depression
डॉ. संदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

किसी भी प्रकार के तनाव को करीबियों से साझा कर भी डिप्रेशन से बचा जा सकता है। अगर तनाव या अपनी समस्या को मन में ही रखेंगे तो फिर अवसाद का शिकार होंगे। अवसाद में मनुष्य आत्महत्या तक करता है। डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मनोरोग चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि डिप्रेशन वर्तमान में घातक बीमारी बनता जा रहा है। उन्होंने लक्षण पाए जाने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाने की अपील की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed