सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Himachal Flood: उफनते नाले को पार कर अस्पताल पहुंचाया घायल युवक, एक बाल-बाल बहने से बचा

अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Jul 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
flash flood cloudburst Lahaul himachal news: people crossed flooded Jahlma nullah in lahaul to reach injured youth to hospital in kullu
लाहौल: घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए उफनते जाहलमा नाले को रस्सी से पार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तिंदी में कुठाड़ बस स्टेंड के समीप हुए सड़क हादसे में घायल युवक को उफनते जाहलमा नाले से रस्सी के सहारे निकाला गया। घायल युवक को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। 100 मीटर नीचे गिरी गाड़ी में 18 वर्षीय जतिन गंभीर रूप से घायल हुआ है। उदयपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुल्लू भेजा गया है। हालांकि नाले तक उन्हें गाड़ी में लाया गया, लेकिन उफनते जाहलमा नाले ने रास्ता रोक दिया। ऐसे में रस्सी के सहारे लोग नाले में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को निकाला गया। इस दौरान एक व्यक्ति नाले में बहने से बाल-बाल बच गया जिसे अन्य लोगों ने बाजू से पकड़कर बहने से बचा लिया।

Trending Videos
flash flood cloudburst Lahaul himachal news: people crossed flooded Jahlma nullah in lahaul to reach injured youth to hospital in kullu
लाहौल: घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए उफनते जाहलमा नाले को रस्सी से पार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह एक वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गया। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। गाड़ी (एचपी 66-7691) कुठाड़ बस स्टेंड के साथ सड़क से 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
flash flood cloudburst Lahaul himachal news: people crossed flooded Jahlma nullah in lahaul to reach injured youth to hospital in kullu
लाहौल: घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए उफनते जाहलमा नाले को रस्सी से पार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

जिसमें जतिन कुमार, पुत्र रेवल, निवासी कुठाड़, डाकघर तिंदी, सब तहसील उदयपुर, लाहौल-स्पीति और राहुल कुमार पुत्र सुर चंद, निवासी लोहनी, सब तहसील उदयपुर, लाहौल-स्पीति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

flash flood cloudburst Lahaul himachal news: people crossed flooded Jahlma nullah in lahaul to reach injured youth to hospital in kullu
लाहौल: जान जोखिम में डालकर जाहलमा नाले को पार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

घायलों का उदयपुर अस्पताल में उपचार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि हादसे में जतिन को अधिक चोटें लगी है।

विज्ञापन
flash flood cloudburst Lahaul himachal news: people crossed flooded Jahlma nullah in lahaul to reach injured youth to hospital in kullu
लाहौल: जान जोखिम में डालकर उफनते जाहलमा नाले को पार करता बुजुर्ग दंपती। - फोटो : अमर उजाला

जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की आगामी छानबीन में जुट गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed