फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना खाने के बाद सौ छात्रों समेत 150 लोग पड़े बीमार, तस्वीरें

Fri, 09 Sep 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Fri, 09 Sep 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
 Food Poisoning Case at Shilai, More than 100 Students admitted in Hospital.
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के शिलाई से बड़ी खबर आ रही है। यहां खेल प्रतियोगिता के दौरान खाना खाने से सौ बच्चों समेत 150 लोग एक साथ बीमार हो गए हैं।  इन्हें शिलाई के स्‍थानीय अस्पताल में ले जाया गया है।

 Food Poisoning Case at Shilai, More than 100 Students admitted in Hospital.

बताया जा रहा है कि खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आए इन खिलाड़ियों के लिए गांववालों की ओर से स्पेशल धाम का आयोजन किया गया था। धाम खाने से जिले में करीब डेढ़ सौ स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया।

 Food Poisoning Case at Shilai, More than 100 Students admitted in Hospital.

देखते ही देखते 100 से ज्यादा बच्चे उल्टी करने लगे। यही नहीं कई चक्कर खाकर गिर पड़े। इससे स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Food Poisoning Case at Shilai, More than 100 Students admitted in Hospital.

यही नहीं, बच्चों के साथ साथ जिन शिक्षकों और लोगों ने भी खाना खाया था वे भी बीमार पड़ गए। आनन-फानन में बीमारों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से करीब 26 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई पहुंचाया गया।

विज्ञापन
 Food Poisoning Case at Shilai, More than 100 Students admitted in Hospital.

स्वास्थ्य केंद्र में बेड कम पड़ गए तो बीमारों को बरामदे के फर्श और लेंटर पर लिटाकर ग्लूकोस चढ़ाया गया। देर रात तक उनका इलाज चलता रहा। डॉक्टर इसे फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed