{"_id":"5d9453678ebc3e93c6338c39","slug":"governor-and-cm-participated-in-cleanliness-campaign-on-gandhi-jayanti-in-shimlal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: हिमाचल में गांधी जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने लगाया झाड़ू, कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: हिमाचल में गांधी जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने लगाया झाड़ू, कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर बुधवार राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। नगर निगम शिमला की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के रिज मैदान, मालरोड समेत कई वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम स्वच्छता प्रहरी प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत 13 लोगों को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शहर के हजारों लोगों ने शपथ फार्म भरकर नगर निगम में जमा करवाए हैं। लक्की ड्रॉ के जरिये विजेताओं का चयन किया गया। सीएम जयराम ठाकुर इन विजेताओं को सम्मानित किया। इनमें सबसे ज्यादा प्लास्टिक इकट्ठा करने वाले 34 सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को भी नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रिज मैदान पर नगर निगम सफाई व्यवस्था से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें प्लास्टिक कचरा बोतलों में इकट्ठा करने, गीला सूखा कचरा अलग रखने की मुहिम के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। राज्यपाल व सीएम ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुबह स्कूली विद्यार्थियों ने रिज पर रैली निकाली। विद्यार्थी संजौली, छोटा शिमला, चौड़ा मैदान, ऑकलैंड से स्वच्छता का संदेश देते हुए रिज तक पहुंचे। इसके बाद रिज पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व सीएम जयराम ठाकुर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान रिज पर भजन कीर्तन, हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक, बुक का भी लोकापर्ण किया गया। इस दौरान सीएम जयराम ने सीएम ने 75 रुपये प्रति किलो प्लास्टिक खरीद समेत कई योजनाएं शुरू की।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
समारोह के अंत में राज्यपाल और सीएम की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय , सीएम जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मेयर कुसुम सदरेट ने दौलत सिंह पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रेलवे स्टेशन पर भी सफाई अभियान चलाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X