फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की नेहा कक्कड़ के सिर सजा मनाली क्वीन का ताज

Wed, 02 Jan 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Happy new year celebrations in Manali Delhi Neha crowns as New year queen

दिल्ली की नेहा कक्कड़ के सिर मनाली क्वीन का खिताब सजा है। मनाली में पर्यटन विभाग की ओर से क्लब हाउस में करवाई गई प्रतियोगिता में मनाली क्वीन के लिए 35 कपल के बीच मुकाबला हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए दिल्ली की नेहा कक्कड़ ने बाजी मारी और मनाली क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

Happy new year celebrations in Manali Delhi Neha crowns as New year queen

डीजीएम सेन ने नेहा कक्कड़ का मनाली क्वीन का ताज पहनाया। जीत के बाद खुशी से झूमती हुए नेहा ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि वे इस खिताब को जीतेंगीं। क्लब हाउस में डीजे सहित कई अन्य कार्यक्रम करवाए गए। मनाली में पर्यटकों ने नाचते गाते नव वर्ष का स्वागत किया। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र मनाली क्वीन रहा। मनाली क्वीन प्रतियोगिता को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Happy new year celebrations in Manali Delhi Neha crowns as New year queen

कार्यक्रम का आगाज तंबोला खेल से शुरू होकर डीजे पर डांस के साथ संपन्न हुआ। पर्यटकों ने कुल्लवी नाटी डाली। डांस फ्लोर पर जोड़ियों को भी नाटी डालने का अवसर मिला। इसके बाद लेमन डांस, बलून डांस प्रतियोगिताएं भी करवाई र्गइं। इसमें पर्यटकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यटकों ने इन प्रतियोगिताओं का खूब लुत्फ उठाया। इसी बीच देर रात तक डीजे की धुन पर कपल नाचते रहे। पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी पर्यटकों को परोसे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy new year celebrations in Manali Delhi Neha crowns as New year queen

नगरोटा बगवां की सीमा बनीं डलहौजी-मणिमहेश क्वीन      
डलहौजी (चंबा)।
पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटन निगम के होटल मणिमहेश में नव वर्ष पर कार्यक्रम में ‘डलहौजी-मणिमहेश क्वीन’ का खिताब नगरोटा बगवां की सीमा दुसेजा के नाम रहा। डलहौजी में नए साल के स्वागत पर जश्न मनाया गया। प्रदेश पर्यटन निगम के होटल मणिमहेश में भी इस मौके पर खास कार्यक्रम करवाया गया।

विज्ञापन
Happy new year celebrations in Manali Delhi Neha crowns as New year queen

पर्यटकों ने भरपूर लुत्फ उठाया और डीजे की धुनों पर जमकर थिरके। डलहौजी-मणिमहेश क्वीन का खिताब नगरोटा बगवां की सीमा दुसेजा के नाम रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed